Saturday, April 18, 2026

‘खून’ भरी मांग’ की एक्ट्रेस सोनू वालिया की तस्वीर देख फैंस हुए हैरान, कहा लगती नहीं वही…

90 के दशक में अपने दिलकश अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली सोनू वालिया को कौन नहीं जानता. एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय के जादू से लाखों करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बनाया. लेकिन क्या आप को बता है बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनू वालिया बीते सालो से कहां हैं क्या करती हैं और कैसी दिखती है. तो आज हम उनके बदले हुए हालात और बदले हुए लुक से रूबरू कराएंगे.

सोनू वालिया का अब कैसी दिखती हैं 

मिस इंडिया  रह चुकी  और फिल्म खून भरी मांग से फेमस हुई एक्ट्रेस सोनू वालिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमे उनका लुक बदला हुआ है जिसे देख फैंस भी हैरान हैं कि वे वही खुबसूरत एक्ट्रेस सोनू वालिया हैं.

 

फिल्म खून भरी मांग से मिली पहचान

सोनी वालिया को बचपन से ही मॉडलिंग करने में दिलचस्पी थी. इसलिए उन्होंने मॉडलिंग में ही अपना करियर बनाने के बारे में सोचा और कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी. इसके बाद इन्होंने 1985 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिए और मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया. जिसके बाद से बॉलीवुड के दरवाजे इनके लिए खुल गए, और एक से बढ़कर एक फिल्में ऑफर होने लगी.  1988 में आई  फिल्म खून भरी मांग में इनके नंदनी के नेगेटिव किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया. बता दें सोनू वालिया ने ‘ अग्नि काल’,  ‘ कौन करे कुर्बानी’, ‘ महा शक्तिशाली’, ‘ ये तो दिल आशना ना है’ और ‘ स्वर्ग जैसा घर’ जैसी हिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाएगी पेश की है. एक्ट्रेस को 2001में आई फिल्म कसम में आखिरी बार सनी देवल के साथ में देखा गया था.

 

तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

बात करते हैं इनके बदले लुक के बारे में बता दें जहां वे फिल्मों में मॉर्डन शॉर्ट ड्रेसेस और अलग अलग हेयर स्टाइल में बेहद खुबसूरत नजर आती थीं, तो वही अब सोनू वालिया का लुक पूरी तरह बदल गया है 58 साल की हो गई हैं एक्ट्रेस और उम्र का असर अब उनके चेहरे पर दिखाई देने लगा है. अब वे शॉर्ट और मॉर्डन कपड़ों में नही बल्कि कॉटन की प्रिंटेड साड़ी और बेहद सादगी के साथ रहती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देख फैंस हैरान हैं, लोग कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन दे रहे हैं .  एक यूजर्स ने लिखा. आप में कितना बदलाव नजर आ रहा ही.’ दूसरे यूजर्स ने लिखा समय के साथ कैसे बदल जाती है चीजें.’ तो कई लोग उनकी तारीफ भी के कर रहे हैं. सोनू वालिया अकसर अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here