Tuesday, May 5, 2026

बीच में छोड़ दी थी स्कूल की पढाई, आज दुनिया में बोलता है इनके नाम का सिक्का

बचपन से लेकर आज तक हमारे दीमाक मे एक चीज़ रहती है की बेहतर कल का रास्ता किताबों से ही निकलता है, इतना ही नहीं हमारे माँ बाप भी बचपन से यही सिखाते आये है की ‘पढोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब’ जो सच भी है. लेकिन हमेशा हर किसी की ज़िन्दगी में यह फंडा काम नहीं आता. दुनिया में ऐसे भी शख्स है जिनके नाम दुनिया के अरबपति लोगो में आता है, लेकिन उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भी अधूरी ही की है.

ज़रूरी नहीं हर इंसान हर बच्चा पढाई में ही उन्नति करे. ऐसे भी लोग है जिन्होंने दुनिया के दायरों को तोड़कर अपनी दुनिया बसाई है. और बाद में दुनिया उन्ही से उनकी सफलता का राज़ पूछती नज़र आयी है. आइये चलिए जानते है लोगो के नाम जिन्होंने इन दायरों से दूर अपनी दुनिया बनायीं और आज लाखो करोड़ो पढ़े लिखे एमबीए लोग उनके नीचे काम कर रहे है.

1. स्टीव जॉब्स

स्टीव जॉब्स का नाम आज दुनिया के उन लोगो में आता है जो न सिर्फ करोडो के मालिक है बल्कि ऐसे ब्रांड के मालिक है जो शायद सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है.शायद अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें की स्टीव जॉब्स एप्पल के फाउंडर है. CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार स्टीव जॉब्स ने 19 की उम्र में कॉलेज छोड़ दिया था जिसका उनके परिवार पर काफी असर पड़ा था. 2005 में एक स्पीच देते हुए उन्होंने बताया था कि रीड कॉलेज के कैलिग्राफ़ी कोर्स से उन्हें पहले मैक के टाइपोग्राफ़ी की प्रेरणा मिली. और आज देखिये स्टीव जॉब्स करोड़ो के मालिक है.

2. मार्क ज़करबर्ग

मार्क ज़करबर्ग का नाम शायद ही किसी ने न सुना हो. मार्क वे शख्सियत हैं जिन्होंने फेसबुक जैसा एप्लीकेशन दुनिया को दिया. जिस से बिन किसी ऊपरी मूल्यों को देश दूर दराज के लोगो से बात चीत की जा सकती है. यह तो सभी जानते है की मार्क ज़करबर्ग फेसबुक के निर्माता है, क्या आप जानते है उन्होने कैसे इसका निर्माण किया. कहानी काफी रोचक और लम्बी है.

फिलहाल आपको बता देते है की मार्क ज़करबर्ग ने हार्वर्ड युनिवेर्सिटी में पढाई करते हुए अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर ये सोशल नेटवर्क की साईट बनायीं थी. जानकारी के लिए आपको बता दें की मार्क ज़करबर्ग ने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था सिर्फ अपने इस आईडिया पर काम करने के लिए. जोश लगन और निष्ठां के चलते उनकी मेहनत सफल हुई और मात्र 23 की उम्र में उनका नाम दुनिया के अरबपतियों में आने लगा था. फिलहाल मार्क ज़करबर्ग 89.4 अरब के मालिक है.

3. बिल गेट्स

आपको बता दें की दुनिया में सबसे अमीर कहे जाने वाले बिल गेट्स के माता पिता उन्हें वकील बनाना चाहते थे, मगर बचपन से ही कम्प्यूटर और सॉफ्टवेयर में दिलचस्पी रखने वाले बिल गेट्स ने अपने लिए कुछ और सोचा हुआ था. 1955 में जन्म लेकर 1975 में दुनिया को माइक्रोसॉफ्ट देने वाले बिल गेट्स ने भी अपना आईडिया आज़माने के लिए कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. बिल गेट्स का कहना है सफलता एक घटिया शिक्षक है, यह लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वो असफल नहीं हो सकते. आज की बात करें तो बिल गेट्स आज 131.4 अरब डॉलर के मालिक है.

4. आज़िम प्रेमजी

इस सूची में कुछ भारीतय भी शामिल है जो की गर्व की बात है. वैसे तो आज़िम प्रेमजी को उनका बिज़निस उनके पिता से अमानत के तौर पर मिला लेकिन विप्रो को इस मुकाम तक पहुंचाने में आज़िम प्रेमजी ने कम मेहनत नहीं की.आज़िम प्रेमजी ने 21 की उम्र में ही विप्रो की बागडोर संभाल ली थी. पिता की मृत्यु के बाद कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़कर उन्होंने इस बिज़निस को यहां तक पहुंचाया, और आज विप्रो का नाम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ आईटी कंपनियों में आता है. इंटरनेशनल मैगज़ीन में उन्हें भारत का बिल गेट्स भी गया है.

5. गौतम अडानी

गौतम अडानी को इस समय एशिया का सबसे अमीर आदमी कहा जाता है. गौतम अडानी वह सक्षियत है जिन्होंने ज़मीन से उठकर अपना नाम दुनिया के शीर्ष उद्योगपतियों में लिखा है. आपको बता दें की गौतम अडानी अपने बचपन में गुजरात के एक चौल में अपने 8 भाई बहनो के साथ रहते थे. अपने कॉलेज की पढाई बीच में छोड़कर उन्होंने पिता की बिज़निस में हाथ बंटाया था और इतना ही नहीं उन्होंने कई साल महिंद्रा ब्रदर्स के लिए डायमंड सॉर्टर के आतुर पर भी काम किया है और आज वे अदानी समूह कोयला व्यापार, कोयला खनन, तेल एवं गैस खोज, बंदरगाहों, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक, बिजली उत्पादन एवं पारेषण और गैस वितरण में फैले कारोबार को सम्भालने वाले 86.3 अरब के मालिक है.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here