बीती 22 दिसंबर को कानपुर के आनंदपुरी स्थित पीयूष जैन के आवास पर डीजीजीआई और आईटी द्वारा की गई छापेमारी में 180 करोंड़ रुपये की नगदी बरामद की गई छथी। इस कार्यवाही के दौरान नोट गिनने के लिए टीम को 12 से अधिक मशीनों का सहारा लेना पड़ा था। इसके बाद टीम ने इत्र व्यापारी के कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ला स्थित आवास पर डेरा जमाया। इस दौरान टीम को घर की छतों, दीवारों और जमीन से करोंड़ो रुपया मिला। वहीं, टीम को घर में बने तहखाने से 500-2000 के नोटों की गड्डियां मिलीं जिन्हें बोरों में बंद करके रखा गया था। इस तहखाने से टीम के हाथों तकरीबन 150 करोंड़ के आस-पास की रकम लगी है। इनमें नकदी के अलावा 250 किलो चांदी, 23 किलो सोने की ईंटें, 600 किलो चंदन का तेल, 400 करोंड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी के दस्तावेज पाए गए हैं।
रोडवेज बस में करता था सफर, जीता था आम जिंदगी
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, देखने में पीयूष जैन एक आम आदमी लगता था। वह आज भी एलएमएल स्कूटर से कन्नौज की गलियों में घूमता था। साधारण सा कुर्ता-पायजामा पहनने वाला पीयूष कभी भी गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करता था। वह कानपुर जाने के लिए हमेशा रोडवेज बस का ही उपयोग करता था।
कन्नौज का कुबेर
खबरों के मुताबिक, पड़ोसियों की आंखों में धूल झोंकने में माहिर पीयूष जैन तकरीबन 1000 की संपत्ति का मालिक बन बैठा। इत्र के व्यापार का बेतहाज बादशाह कहा जाने वाला पीयूष आज जेल की सलाखों के पीछे है। उसपर जीएसटी की चोरी, टैक्स की घपलेबाजी जैसे तमाम आरोप लगे हैं। बता दें, सोमवार को उसे जिला अदालत में कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। जिसके बाद न्यायालय ने 14 दिनों की हिरासत के लिए जिला जेल भेज दिया।
टैक्स और पेनाल्टी काटकर मेरा पैसा वापिस दो- पीयूष जैन
वहीं, अकूत दौलत मिलने के आरोप में जेल की हवा काट रहे इत्र व्यापारी पीयूष जैन ने कोर्ट में आवोदन दिया है कि उसपर कुल टैक्स चोरी और पेनाल्टी समेत 52 करोंड़ रुपये टैक्स बनता है। दस्तावेज में कहा गया है कि डीजीजीआई 52 करोड़ रुपए का टैक्स और पेनाल्टी काटकर बाकी रकम मुझे वापस कर दें। बता दें, डीजीजीआई अहमदाबाद ने छापेमारी के दौरान बरामद किए गए कैश को बिजनेस टर्नओवर की रकम माना है। ऐसे में पीयूष सिर्फ पेनाल्टी की रकम अदा कर जमानत हासिल कर सकता है।
छापेमारी पर बनेगी रेड-2
उधर, देश की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही के मद्देनज़र बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सनसनी फैल गई है। फिल्म निर्देशक कुमार मंगत पाठक ने कन्नौज के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर हुई छापेमारी पर आधारित एक फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है। वाराणसी में काशी फिल्म महोत्सव के पहले संस्करण की पैनल चर्चा के दौरान मंगत ने कहा कि वे इस कहानी के आधार पर रेड 2 बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के घर और कारखाने में छापे पर बेस्ड होगी।