Friday, May 23, 2025

डिलीवरी बॉय ने पूछा पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल, लड़की का जवाब सुनकर उड़े होश, हुआ फरार!

राह चलते अक्सर आपका सामना कुछ ऐसे मनचलों से हो जाता है जो आती-जाती लड़कियों के साथ बद्तमीजी करने की कोशिश करते हैं। वे उनसे बात करने के बहाने ढूंढते हैं, उनसे पर्सनल डीटेल्स पूछते हैं। ऐसे में कई बार लड़कियां डर जाती हैं और उस रास्ते को छोड़ देती हैं। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो बड़ी बहादुरी के साथ इन लड़कों को मुंहतोड़ जवाब देती हैं और इन मनचलों को सबक सिखाती हैं।

आज हम आपको ऐसी ही एक लड़की के विषय में बताने जा रहे हैं जो अपने जवाब से मनचलों के होश उड़ा देती है। जो भी लड़का एक बार झाड़ खा लेता है दोबारा उसके आस-पास भटकने की कोशिश तक नहीं करता है।

kitty

मनचलों को देती है करारा जवाब

बता दें, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के गलियारों में एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की अपने साथ होने वाले वाकियों का जिक्र करती नज़र आ रही है। वह बताती है कैसे वह मनचले लड़कों को अपने जवाब से धाराशायी कर देती है।

इस लड़की का नाम किट्टी है। 26 वर्षीय यह लड़की बाकी लड़कियों को राह चलते लड़कों से निपटने की ट्रेनिंग देती है। वह सोशल मीडिया के जरिये अपने साथ हुए किस्सों को साझा करती है जिसके बाद लोग उसकी बहादुरी की तारीफ करते नहीं थकते हैं।

‘ऑर्गन हार्वेस्टर्स संपर्क करते हैं..’

ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इस लड़की का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की बताती है कि एक बार राह चलते हुए एक लड़का उनसे बात करने की कोशिश की कर रहा था। उसने उनसे कहा कि क्या वो उन्हें अपना नंबर दे सकता है? इसपर किट्टी ने जवाब दिया कि, नहीं आपको मुझसे बात नहीं करनी चाहिए। लड़के ने पूछा क्यों? किट्टी ने कहा कि, जिस किसी का भी नंबर मेरी कॉन्टैक्ट लिस्ट में होता है उसे ऑर्गन हार्वेस्टर्स संपर्क करते हैं। इतना सुनते ही लड़के की हवाइयां उड़ गईं और वह भाग गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kitti (@caffinated_kitti)

‘कोई बॉयफ्रैंड है..?’

मालूम हो, ऐसे तमाम वीडियोज़ के जरिये किट्टी लड़कियों को मनचलों का सामना करने की टिप्स देती  हैं। एक वीडियो में उन्होंने उस वाकिये को साझा किया था जिसमें एक डिलीवरी बॉय ने उनसे बात करने की कोशिश की थी। इस वीडियो में किट्टी ने बताया था कि एक बार वे कहीं जा रही थीं। इस दौरान उन्हें एक डिलीवरी बॉय ने रोकने की कोशिश की। वह उनसे उम्र में 10 साल बड़ा था। उसने उनसे कहा कि क्या वे एक ही स्कूल से पढ़े हैं? क्या उनका कोई बॉयफ्रैंड है? इसपर किट्टी ने उसे जवाब दिया था कि ‘उनमें से कोई जिंदा नहीं बचा है।’

 

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here