Tuesday, April 14, 2026

मॉनसून आते ही सताने लगता है सूजी, बेसन और चावल में कीड़े पड़ने का डर , इन आसान और घरेलु टिप्स से आप पा सकते हैं इन परेशनियों से छुटकारा

बारिश का मौसम आते ही घर में रखे चावल, सूजी, बेसन और मैदा में कीड़े पड़ने का डर सताने लगता है. लंबे समय तक इन सारी चीजों को स्टोर कर के रखते वक़्त इसमें कीड़े पड़ जाने का डर सताने लगता है. क्योंकि रखी हुई चीजों में कीड़े लग जाते हैं और जब हम इस्तेमाल करने के लिए इन्हें निकलते हैं तो कीड़े देख मूड ख़राब हो जाता हैं. आज हम आप को कुछ ऐसे आसान और घरेलु टिप्स बताएंगे जिसे अपना कर आप अपनी खाने की चीजों को बारिश के मौसम में कीड़ों से बचा सकते हैं.

Pic source-social media

बेसन, सूजी , मैदा और आटे का इस्तेमाल हर घर में होता है. सुबह नाश्ते में पकौड़े बनाते वक़्त लंच और डिनर में रोटी बनाते समय या फिर हलवा बनाने के लिए सूजी का इस्तेमाल कभी कभी बच्चों के लिए केक बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल। ये सारी चीजें सभी के रसोई में मिलेगी. हालाँकि इसे सही तरीके से रखना होता हैं नहीं तो मॉनसून आते ही इन चीजों में कीड़े पड़ने का डर रहता है. सूजी, बेसन ,चावल और मैदा में जल्दी कीड़े पड़ जाते हैं अगर इनके रख रखाव में थोड़ी सी भी चूक हुई तो इनमें कीड़े लग जाते हैं. अगर आप भी इन चीजों में जल्दी कीड़े लगने से परेशान हैं तो इन घरेलु नुस्खों से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं.

नीम के पत्ते और पुदीना के पत्ते

सूजी, मैदा और बेसन में कीड़े न लगे इसके लिए इनके कंटेनर में आप नीम और पुदीना के कुछ पत्ते रख दें. नीम की कड़वाहट और पुदीने की गंध से और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम भी चीजों को लंबे समय तक ताजी और सही रखने में मदद करती है.

Pic source-social media

दालचीनी

दालचीनी की मदद से सूजी, आटा और बेसन में कीड़े लगने से बचाया जा सकता है. इसके लिए एक इंच दालचीनी के टुकड़े को एक पतले कपड़े में लपेटकर सूजी, बेसन और आटे के डिब्बे में डालने से इसमें कीड़े नहीं लगेंगे.

एयर टाइट कंटेनर

बारिश के मौसम में मैदा , सूजी और बेसन को कीड़े से बचाने के लिए इन्हें एयर टाइट कंटेनर में बंद कर के रखें ऐसा करने से इनमें ना तो नमी और ना ही कीड़े लग पाएंगे।

लौंग डालने से चावल में नहीं पड़ेंगे कीड़े

चावल को डिब्बे में रखने से पहले डिब्बे में अख़बार बिछा लें ताकि चावल में नमी ना लगे. उसके बाद लौंग के कुछ दाने डाल दें उसके बाद सुखी हुई लाल मिर्च दाल दें उसके बाद नीम के पत्ते चावल के डब्बे में रख दें . नीम की खुशबू से चावल में कीड़े नहीं पड़ेंगे। और लंबे समय तक इस नुस्खे के साथ आप चावल स्टोर कर के रख सकतें हैं.

Pic source-social media

तेज़ पत्ता

सूजी, बेसन और मैदे के डिब्बों में कुछ तेज पत्ता डाल दें. इससे नमी व कीड़ा का खतरा कम रहता है.

रेफ्रिजरेटर

आप ने कई लोगों को सूजी, बेसन और मैदा फ्रिज में रखते देखा होगा। ऐसा करने से ये सारी सामग्री लंबे समय तक फ्रेश रहती है.

Pic source-social media

आप लोग भी हमारे द्वारा बताई गई इन घरेलु टिप्स को अपनाकर सूजी, बेसन, चावल और मैदा को लंबे समय तक स्टोर कर क रख सकते हैं.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here