Saturday, May 2, 2026

ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने गर्लफ्रैंड सबा को दिया ये क्यूट नाम, ऋतिक के रिश्ते को लेकर कही बड़ी बात

 

दुनिया के सबसे सुंदर पुरुषों में शुमार ऋतिक रोशन आजकल अपने नए रिश्ते को लेकर चर्चे में हैं. ऋतिक आजकल सबा आजाद के साथ रिलेशन में हैं और सभी पार्टीज में उन्हीं के साथ दिखाई देते हैं. सुसैन खान से तलाक के बाद लम्बे समय तक ऋतिक के रिलेशन को लेकर कोई खबर नहीं आई लेकिन अब वो इस बात को कन्फर्म कर चुके हैं की वो सबा के साथ रिश्ते में हैं. इस बात से उनकी एक्स वाइफ सुसैन खान भी बहुत खुश हैं और उन्होंने ऋतिक की गर्लफ्रेंड को एक नया और क्यूट नाम दिया है.

 

सबा को दिया क्यूट नाम-

ऋतिक रोशन जहाँ सबा को डेट कर रहे हैं वही सुजैन आजकल अरसलान गोनी के साथ रिलेशन में हैं. सभी गीले शिकवे भुलाकर ये लोग एक साथ पार्टी करते हुए नजर आते हैं. हाल ही में गोवा में हुई एक पार्टी के दौरान चारों एक साथ दिखाई दिए थे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर इन चारों की पार्टी की तस्वीर आती रहती हैं. अभी सबा की तस्वीर में सुजैन ने कमेंट किया था जो चर्चा का विषय बना हुआ है. सबा की एक तस्वीर में सुजैन ने लिखा ‘लिट इमोजी के साथ लिखा है, वाओ सबू’. जाहिर है सबा और सुजैन के बीच कोई भी अनबन नहीं और दोनों एक दूसरे को लेकर पॉजिटिव हैं.

 

गोवा में दिखे साथ-

चारों लोग यानी ऋतिक रोशन, सबा, सुजैन और उनके बॉयफ्रेंड अरसलान गोनी एक साथ गोवा में नजर आए थे. यह मौका सुजैन खान के नए रेस्टोरेंट के उद्घाटन का था जिसमे ऋतिक को भी बुलाया गया था और ऋतिक के साथ सबा भी पहुंची थीं. हालाँकि पहले लोगों को लग रहा था यह पूजा बेदी की पार्टी है लेकिन बाद में पूजा ने इसका खंडन करते हुए बताया की इस पार्टी की होस्ट वो नहीं बल्कि सुजैन थीं. इसमें ऋतिक और सबा के साथ सुजैन पार्टी करती नजर आई थीं.

 

कोई गीले शिकवे नहीं-

ऋतिक और सुजैन के बीच आज के समय में कोई गीला शिकवा नहीं है. दोनों आज भी अच्छे दोस्त के तौर पर एक दूसरे के साथ हैं और अक्सर साथ नजर आते रहते हैं. एक समय खबर थी की दोनों फिर करीब आ रहे हैं और जल्द ही साथ रहने का फैसला कर सकते हैं लेकिन बाद में यह खबर महज एक अफवाह निकली।

अभी हाल ही हुई करण जौहर की पार्टी में ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ पहुंचे थे और पार्टी में हर किसी की निगाहें इन्ही की तरह थीं

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here