Friday, April 17, 2026

बुरी तरह से घायल होने के बाद भी सेना के खोजी कुत्ते एक्सल ने आतंकियों को चटाई धूल, बाद में हो गया

हमारी भारतीय सेना जितनी बहादुर है उतनी ही बहादुर उसमें शामिल होने कुत्ते भी हैं. सेना का एक कुत्ता कई सारे आतंकियों को खत्म करने का जज्बा रखा है. और ऐसा ही मामला हाल ही में सामने आया जब सेना के खोजी कुत्ते एटलस ने गोलियों से छलनी होने के बाद भी आतंकियों को खदेड़ दिया। एटलस का यह कारनामा सुनकर हर कोई हैरान है और अपने दांतों तले ऊँगली दबा रहा है.

शरीर में दस से अधिक चोट के निशान-
अपने बहादुरी के लिए मशहूर एटलस शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला इलाके में था. इस दौरान वो आतंकियों के ठिकाने की तरफ बढ़ रहा था. 29 राष्ट्रीय रायफल में तैनात एक्सल लगातार अपनी बहादुरी को दिखाते हुए आतंकियों की तरफ बढ़ रहा था. तभी उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गई. एक्सल को देखकर कुछ आतंकी भाग खड़े हुए लेकिन उसमें से कुछ ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद एक्सल शहीद हो गया.

दिखाई बहादुरी-
जानकारी देते हुए सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बारामुला के क्रीरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकियों के होने की सूचना मिली। इसके बाद हमने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और आतंकियों को पकड़ने के लिए रवाना हो गए. इस दौरान सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से उस इलाके को घेर लिया। दोनों तरफ के जवाबी हमले में एक्सल को गोली लगी और उसकी मौत हो गई.

दी जाएगी श्रद्धांजलि-
एक्सल के शहीद होने के बाद उसे रविवार को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सेना की तरफ से एक्सल का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इंडियन आर्मी में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले एक्सल को हमेशा ही उसकी बहादुरी के लिए याद किया जाएगा। सेना के कई अधिकारियों ने एक्सल के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए दुःख प्रकट किया है.

खोजी कुत्तों की विशेष जगह-
सेना में इस तरह के खोजी कुत्तों की विशेष जगह होती है. इनकी बाकायदा रैंक होती है. इन्हें मानदेय भी दिया जाता है और एक अफसर के जैसे ट्रीटमेंट दिया जाता है. इतिहास में ऐसे कई सारे खोजी कुत्ते हुए हैं जिन्होनें सेना की बहुत मदद की और देश की खातिर शहीद हो गए. एक्सल ने भी आज हमेशा हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया और देश के लिए शहीद हो गया. एक्सल जैसे कई सारे खोजी कुत्ते सेना में भर्ती किए जाते हैं और इन्हें ट्रेनिंग देकर बेहतर बनाया जाता है जिससे दुशमनों को पहचानते हुए ये उनका खात्मा कर सकें।

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here