Monday, February 9, 2026

क्या ये इमरान खान है ? आमिर खान की बेटी संग कई साल बाद दिखे गुमनाम एक्टर इमरान खान, पहचानना हुआ मुश्किल


आमिर खान की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड के साथ फोटो अपलोड करती रहती हैं । हाल ही में उन्होंने फैमिली के साथ ईद मनाई और फैंस को ईद की शुभकामनाएं दी । बधाई देते हुए उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर शेयर की ।

खास बात यह है कि इन फोटोज में आइरा खान के साथ उनके फ्रेंड्स के साथ-साथ आमिर के भांजे इमरान खान भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि आइरा खान और इमरान खान कजिन है ।

Photo Instagrammed by Ira Khan

इमरान खान को “जाने तू या जाने ना फिल्म “से पहचान मिली ।  यह फिल्म काफी हिट रही । इसके बाद इमरान खान कई फिल्मों में नजर आए लेकिन अचानक उन्होंने इंडस्ट्री को बाय बोल दिया । 2018 के बाद इमरान खान किसी फिल्म में नहीं दिखे । उनके बारे में कहा जाता है कि इमरान खान काफी लो प्रोफाइल रहते हैं और पार्टियों में भी कम ही नजर आते हैं

यही वजह है कि उनकी कोई तस्वीर भी दिखाई नहीं देती । अब कई सालों बाद वे आमिर खान की बेटी इरा खान के साथ तस्वीरों में नजर आए हैं जिनमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है ।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

इमरान खान के फोटो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या यह वही इमरान खान है ? फैंस उनसे वापस फिल्मों में लौट आने की अपील करते हैं । वही कुछ फैंस आइरा खान को उनके कपड़ो के लिए नसीहत देते भी नजर आ रहे है।

इन फोटो में आमिर खान की बेटी आइरा के साथ उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर भी नजर आ रहे हैं । नूपुर शिखर ग्रीन कुर्ता और ब्लैक पेंट में है वही इरा खान ग्रीन कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत दिख रही हैं ।

इमरान खान सफेद पठानी कुर्ता और पजामा में दिखाई दे रहे हैं । इन फोटोज को शेयर करते हुए आयरा खान लिखती है “क्या आप जानते हैं कि शादी होने तक आप ईदी के लिए योग्य है हर दिन आपको कुछ नया सिखाता है’ ईद मुबारक!

बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर के साथ आइरा खान

बता दें कि इमरान खान कई फिल्मों में आमिर खान के बचपन का रोल कर चुके हैं। जिनमें कयामत से कयामत तक और जो जीता वही सिकंदर है । इमरान खान ने 2008 में हीरो के तौर पर ‘जाने तू या जाने ना’ से बतौर हीरो अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी. फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा थी । फिल्म हिट रही और उन्हें बेस्ट न्यूकमर का अवार्ड भी मिला था।  दोनों को काफी प्रसिद्धि मिली।  इसके बाद इमरान खान करीब 14 फिल्मों में नजर आए जिसके बाद उन्होंने फिल्मी लाइन को अलविदा कह दिया।

निजी जिंदगी की बात करे तो इमरान खान ने अवंतिका मलिक से शादी की है । बता दे कि इमरान खान आमिर खान के भांजे है । उनके माता पिता का तलाक बचपन में ही हो गया था । उनका सरनेम पाल है जिसके बाद उन्होंने बदलकर खान कर दिया । इमरान खान अभिनेता नही बनना चाहते थे उनकी रुचि निर्देशन में थी ।

आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं । वह मानसिक स्वास्थ्य पर फैंस को जागरूक करती नजर आती हैं। कुछ समय पहले आइरा तब चर्चा में आई जब उन्होंने वीडियो जारी कर बचपन के बारे में कई खुलासे किये ।

The Popular Indian
The Popular Indian
"Popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here