कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पीछले 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. होटल में जिम के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद से वे हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. अब उनके हेल्थ को लेकर एक्टर शेखर सुमन ने निराशाजनक अपडेट दिया है.

शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव के ना होने के दिए संकेत
राजू श्रीवास्तव के हेल्थ को लेकर अब डॉक्टर भी हार मानते नजर आ रहे हैं. इसी बीच शेखर सुमन ने भी पोस्ट कर राजू श्रीवास्तव के जीवित ना होने के संकेत दिए हैं, अपने पोस्ट में हाथ जोड़ने की इमोजी लगाकर लिखा है ” अच्छी खबर नहीं है” . शेखर सुमन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स चिंता में पड़ गए हैं, लोगों को लग रहा है सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव अब नहीं रहे. लोग अब उनके इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. ” एक यूजर्स ने लिखा खैर जो हुआ उसे स्वीकार करना होगा.” दूसरे यूजर्स ने लिखा. ” मुझे उम्मीद है राजू सर ठीक हो जाएंगे.” अन्य यूजर्स ने लिखा. “दुखद खबर..उनके लिए प्रार्थना”.

राजू की हालत में नहीं हो रहा सुधार
बता दें एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है राजू श्रीवास्तव को भर्ती हुए लेकिन उनके हालत में सुधार होने के बजाय उनकी हालत बिगड़ी जा रही है. पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई उसके बाद उनका ब्रेन डेड हो गया. खबरों की माने तो राजू श्रीवास्तव की ताजा हेल्थ अपडेट में पता चला है कि अब उनके ब्रेन और हार्ट दोनों के बीच संपर्क होना बंद हो गया है. राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर मौत और जिंदगी से पिछले कई दिनों से जंग लड़ रहे हैं. लोग उनके जल्द ठीक हो जाने के लिए दुआ और प्रार्थना कर रहे हैं”.

शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव को सेहत को लेकर किया था आगाह
गौरतलब है कि शेखर सुमन ने अभी हाल में कहा था कि वे राजू श्रीवास्तव से 15 दिन पहले मिले थें उन्हें राजू की तबियत कुछ ठीक नहीं लगी और उन्होंने राजू श्रीवास्तव से सेहत का ख्याल रखने की सलाह देते हुए उन्हें कम काम करने के लिए कहा था. शेखर सुमन ने बताया था राजू श्रीवास्तव उन्हें पहले से कमजोर लग रहे थें, पूछने पर राजू श्रीवास्तव ने शेखर से कहा सब ठीक है मुझे कोई बीमारी भी नहीं है, शेखर सुमन ने आगे कहा फिर 15 दिन बाद ये शॉकिंग न्यूज सुनाई पड़ी. बता दें राजू श्रीवास्तव और शेखर सुमन काफी सालों से एक दूसरे को जानते हैं दोनों बेहद करीब हैं, इसलिए शेखर सुमन हर एक पल की राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट लेते रहते हैं. फिलहाल अभी राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताई जा रही है अभी भी वे वेंटिलेटर पर हैं कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. हम भी यही दुआ करेगें कि सारी दुनिया को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव जल्द जल्द ठीक हो जाएं और उनके परिवार और चाहने वालों की खुशियां दोबारा लौट आए.
