Monday, April 20, 2026

‘मिर्ज़ापुर 2’ में माधुरी यादव का किरदार निभाने वाली ईशा तलवार की कैसी है लाइफ स्टाइल, करोड़ों संपत्ति की मालकिन हैं माधुरी भाभी

आज डिजिटल मीडिया के ज़माने में ओटीटी प्लेटफार्म पर एक से बढ़कर एक वेब सीरीज़ रिलीज़ होने लगी हैं. लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने से ज्यादा घर बैठकर वेब सीरीज़ देखना पसंद करने लगे हैं. कुछ ऐसे वेब सीरीज़ हैं जिनके कलाकारों ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ रखी है. इन्हे इनके असली नाम से ज्यादा इनके किरदार के नाम से जाना जाता है. आज हम बात कर रहें है बहुचर्चित वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर की इस सीरीज के सभी कलाकार अपने आप में चाहे छोटे हो या बड़े सब ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक जगह बना ली है. उन्ही कलाकारों में से एक हैं ईशा तलवार जो ‘मिर्ज़ापुर 2’ में मुन्ना त्रिपाठी की पत्नी माधुरी यादव के किरदार में नजर आई थीं. आज हम आप बताने जा रहें हैं मिर्जापुर 2 में माधुरी यादव का किरदार निभाने वाली ईशा तलवार के रॉयल लाइफ स्टाइल और संपत्ति के बारे में.

Pic source-social media

माधुरी यादव के किरदार से मिली नई पहचान

ईशा तलवार आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस होने के साथ वे मॉडल भी हैं. हिंदी के साथ ईशा तमिल, तेलगु और मलयालम जैसी भाषाओं में भी काम काम करती हैं. अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली ईशा लाइम लाइट में तब आई जब उन्हें वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 में माधुरी यादव के किरदार में दर्शको ने देखा इस किरदार से एक्ट्रेस ने नाम और शोहरत खूब कमाई, और तब से ईशा ने अपने करियर में पीछे मूड़ कर नहीं देखा.

Pic source-social media

ईशा तलवार हैं करोड़ों की मालकिन

आप को बता दें ईशा ने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. मॉडलिंग के साथ साथ अब तक कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं. ईशा तलवार भले ही बॉलीवुड की बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार ना हों, लेकिन किसी बड़ी सेलिब्रिटी से कम लाइफ स्टाइल नहीं जीती हैं. रॉयल लाइफ जीने वाली ईशा के पास करोड़ों की संपत्ति है.

Pic source-social media

ईशा तलवार के पास आलिशान घर के साथ साथ कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जिसमे ऑडी, बीएमडब्ल्यू गाड़िया शामिल हैं. ख़बरों की माने तो ईशा एक फिल्म या वेब सीरीज का 80 से 90 लाख चार्ज करती हैं. मॉडलिंग और एड फिल्मों से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं. एक वेब साइट के अनुसार ईशा का नेटवर्थ 15 करोड़ के करीब है.

 

Pic source-social media

वैसे तो एक्ट्रेस काफी लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. लेकिन इन्हे नई पहचान और कामयाबी ‘मिर्ज़ापुर 2’ से ही मिली , माधुरी यादव के किरदार ने इन्हे कामयाबी के शिखर तक पंहुचा दिया.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here