जीवों पर दया करो, जीयो और जीने दो…भगवान महावीर स्वामी के इस संदेश में जीवो के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना है। भगवान महावीर ने सभी जीवों पर दया करने का संदेश दिया जिसे उनको मानने वाले आज भी अनुसरण करते हैं।
अब उनके अनुयायियों ने एक ऐसी पहल शुरू की है जिसे जानकर आपके मन मे भी उनके प्रति सम्मान की भावना आयेगी । दरअसल आगरा में जैन समाज ने 5 साल पहले एक अनोखी पहल शुरू की थी । जीवो को कुर्बानी से बचाने के लिए उन्होंने उन बेजुबानों को खरीद लिया जिनकी कुर्बानी दी जानी थी ।
अब तक खरीद चुके है 40 बकरे
बकरीद पर इन बेजुबान जानवरो का दर्द समझते हुए समाज के लोगो ने अब तक 40 बकरे खरीद लिये है । 5 साल पहले शुरू हुए इस प्रकल्प मर अब तक 40 बकरों की जान बचाई जा चुकी है । समाज के लोग आपस मे पैसा इकट्ठा करके हर साल कुछ ऐसे बकरों को खरीद लेते है जिनकी कुर्बानी दी जानी है। इस बार भी 5 बकरे खरीदे है । ये लोग तय मूल्य चुकाकर बेजुबानों को ले आते है।

2018 में की शुरुआत , खुद करते है पालन पोषण
इस मुहिम की शुरुआत 2018 में आगरा विकास मंच के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अशोक जैन ने की । जिसके बाद से ये मुहिम लगातार चालू है । खरीदे गये बकरों को एक जगह व्यवस्था करके रखा गया है जहाँ इनके रहने और चारे की व्यवस्था समाज देखता है।
केक की कुर्बानी देने वाले परिवार को सम्मानित करेंगे
जैन धर्म मे ‘अहिंसा परमो धर्म ‘ यानी जीवो पर हिंसा न करना परम धर्म बताया गया है और सभी जीवों पर दया करने का संदेश दिया जाता है। इस बार आगरा विकास मंच गुलचमन और उनके परिवार का सम्मान करेगा जिन्होंने जीव की जान न लेकर केक पर चित्र बनाकर प्रतीकात्मक कुर्बानी दी ।