Saturday, April 18, 2026

शोले की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं जया बच्चन, हरिवंश राय बच्चन ने रख दी थी शादी के लिए अनोखी शर्त

गुज़रे ज़माने की नामचीन एक्ट्रेस जया बच्चन ने अपनी अदाकारी से हर किसी को अपना मुरीद बनाया है। आज भी अभिनेत्री जब फिल्मी पर्दे पर एंट्री मारती हैं तो फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ जाती है। इन दिनों एक्ट्रेस राजनीति में भी सक्रिय हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।

लेकिन क्या आपको पता है जया के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में पहचान स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

jaya bachchan

जबलपुर में हुआ था जन्म

9 अप्रैल 1948 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्म लेने वाली जया शुरुआत से ही एक्टिंग में करियर बनाना चाहती थीं।

हालांकि, उन दिनों महिलाओं का फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख करना अच्छा नहीं माना जाता था लेकिन इस सबके बावजूद जया ने संघर्ष की राह को चुना और मेहनत के रास्ते पर चलते हुए अपना नाम स्थापित किया।

jaya bachchan

बंगाली फिल्मों से की थी शुरुआत

जया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बहुत छोटी उम्र से की थी। कहा जाता है कि बंगाली फिल्मों के डॉयरेक्टर सत्यजीत रे की साल 1963 में रिलीज़ हुई फिल्म महानगर से डेब्यू के दौरान जया की उम्र महज़ 15 वर्ष थी। इस फिल्म में अभिनेत्री ने अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया था।

इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 1971 में गुड्डी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दर्शकों को जया की एक्टिंग काफी पसंद आई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देकर कुछ ही सालों में उस वक्त की टॉप एक्ट्रेसेस की सूची में अपना नाम शामिल कर लिया था।

jaya and amitabh marriage

फिल्म के सेट पर हुई थी अमिताभ और जया की मुलाकात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब जया सफलता के चरम पर थीं उस वक्त अमिताभ अपने करियर को स्थापित करने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। कहा जाता है दोनों स्टार्स की पहली मुलाकात 1972 की फिल्म बंसी बिरजू के सेट पर हुई थी। दोनों पहली बार में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे।

हालांकि, उस वक्त अमिताभ और रेखा के रिश्ते के चर्चे भी आम थे। ऐसे में जया ने अपनी फीलिंग्स को एक्टर के सामने जाहिर करने से खुद को रोक लिया था।

jaya and amitabh marriage

पिता ने रख दी थी अजीब सी शर्त

बाद में दोनों की फिल्म जंजीर सुपरहिट साबित हुई थी। बताया जाता है कि इस फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए जया और अमिताभ लंदन जाना चाहते थे। इससे पहले की अमिताभ जया को लेकर लंदन के लिए रवाना होते उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने एक्टर के सामने अजीब सी शर्त रख दी थी।

मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने अपने बेटे अमिताभ से कहा था कि अगर वे जया को लेकर लंदन जाना चाहते हैं तो पहले उन्हें इनके साथ शादी के बंधन में बंधना होगा।

कहा जाता है कि पिता का यह कथन सुनकर अभिनेता के पसीने छूट गए थे। हालांकि, मन ही मन वे ऐसा चाहते भी थे। इसलिए उन्होंने देरी न करते हुए साधारण तौर पर 3 जून 1973 को शादी रचा ली थी। इसके अगले ही दिन दोनों लंदन हनीमून मनाने के लिए चले गए थे।

jaya and amitabh marriage

शोले की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी जया

गौरतलब है, इसके बाद दोनों ने बहुत सी फिल्मों में साथ में काम किया। दोनों की इस केमेस्ट्री को फिल्मी पर्दे पर खूब सराहा गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान जया बच्चन प्रेग्नेंट थीं।

इस फिल्म में उन्होंने ठाकुर के बेटे की विधवा का किरदार निभाया था, जिसका नाम राधा था। इस फिल्म में जया की सादगी को काफी पसंद किया गया था।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here