सोशल मीडिया के गलियारों में कब कौन सी चीज़ वायरल हो जाए और सुर्खियों में आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। अब इन चाचा को ही ले लीजिये इन्होंने कच्चा बादाम फेम भुबन बाद्याकर से प्रेरित होकर कच्चा अमरुद बना डाला।
चाचा का यह गाना सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि अब इसे कच्चा बादाम की तरह म्यूजिक वीडियो बनाकर रिलीज़ किया गया है।
भुबन से प्रभावित हुए चाचा
बता दें, कच्चा अमरुद फेम ये चाचा गली-गली घूमकर अमरुद बेचा करते थे। कुछ महीनों पहले इन्हें भुबन के विषय में जानकारी मिली थी। उन्हें पता चला था कि पश्चिम बंगाल के इस मूंगफली विक्रेता ने कच्चा बादाम नामक गाना बनाकर मूंगफली बेचना शुरु किया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने के वायरल होते ही उसकी जिंदगी बदल गई।
View this post on Instagram
लोगों को भाया कच्चा अमरुद
चाचा ने सोंचा कि क्यों न वे भी ऐसा ही कुछ ट्राई करें। इसलिए चाचा ने कच्चा बादाम की तर्ज पर कच्चा अमरुद नाम से एक गाना तैयार कर डाला। इस गाने को गाते हुए अक्सर वे अमरुद बेंचते थे। तभी एक दिन किसी युवक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यूजर्स को चाचा का यह गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने जमकर प्यार लुटाया।
गौरतलब है, 14 मार्च को कच्चा अमरुद का एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया गया है। इस वीडियो में चाचा गाना गाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है।
मूंगफली बेचकर करते थे गुज़ारा
मालूम हो, इससे पहले पश्चिम बंगाल के निवासी भुबन बादयाकर ने अपने गाने कच्चा बादाम से सोशल मीडिया पर तलहका मचा दिया था। उन्होंने अपने इस गाने से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई थी। बता दें, सोशल मीडिया सेंसेशन बनने से पहले भुबन मूंगफली बेचकर जैसे-तैसे अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हालांकि, जब से उनका गाना कच्चा बादाम वायरल हुआ उनके हालात सुधर गए हैं। अब उन्हें लोग अलग-अलग जगहों पर शो के लिए बुलाते हैं। इसके बदले उन्हें मोटी फीस भी दी जाती है।