अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में देश में चल रहे अग्निपथ योजना के मुद्दे पर अपना पक्ष रखा है. हर कोई कंगना से इस मुद्दे पर बोलने की बात कह रहा था और आखिरकार कंगना ने अपना स्टेटमेंट दिया। कंगना ने पबजी, ड्रग्स और युवाओं को लेकर कई सारी बातें कही.
यह पैसे और रोजगार का साधन नहीं-
कंगना ने इस मामले में बयान देते हुए कहा की-‘इजराइल जैसे देश में कुछ समय के लिए सैन्य भर्ती में जाना अनिवार्य होता है. इससे आप नैतिक मूल्य और राष्ट्रसेवा की भावना सीखते हैं. इसके साथ आप सीखते हैं की सीमाओं की रक्षा करने का सही अर्थ क्या है. अग्निपथ योजना का अर्थ बहुत गहरा है और इसका उद्देश्य पैसा कमाना देना नहीं है’

पहले गुरुकुल होते थे-
कंगना ने इस योजना की तुलना गुरुकुल से करते हुए कहा की पहले भी गुरुकुल होते थे और लोग वहां जाया करते थे. अब आपको इसके बदले भुगतान भी मिलेगा। ड्रग्स और पबजी की लत की वजह से नष्ट हो रहे युवाओं को इस योजना की जरूरत है. इसके लिए सरकार की सराहना करनी चाहिए’ . आपको बता दें की कंगना का यह बयान सीधे टावर पर सरकार का समर्थन करता हुआ दिखाई दे रहा है. हालाँकि अभी तक और किसी भी बॉलीवुड स्टार का बयान इस मामले में नहीं आया है.
हर मुद्दे को लेकर बयान-
आपको बता दें की कंगना रनौत बॉलीवुड में इकलौती ऐसी स्टार हैं जो हर एक मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं. कंगना ने हमेशा से देश के हर इशू पर अपनी बात रखी है. हाल ही में चल रहे नूपुर शर्मा वाले मामले पर भी कंगना ने अपना बयान दिया था.

कुछ खास नहीं चल रहा करियर-
भले ही कंगना का बयान हमेशा से ही ट्रेंडिंग में रहता हो लेकिन उनकी फ़िल्में आजकल ठंडे बस्ते में हैं. लम्बे समय से कंगना ने कोई भी हिट फिल्म नहीं दी है. हाल ही में आई धाकड़ बुरी तरह से फ्लॉप रही. यह फिल्म सबसे कम पैसे कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई है. कंगना ने इस फिल्म के लिए खूब प्रमोशन किया था. इस फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल भी थे.

फिल्म हुई थी boycott –
आपको बता दें की कंगना की यह फिल्म boycott हुई थी. दरअसल फिल्म रिलीज से पहले सलमान खान ने कंगना की इस फिल्म का प्रचार किया था और कंगना ने सलमान की बहन अर्पिता द्वारा दी गई पार्टी को अटेंड किया था जिससे लोगों में आक्रोश था