Thursday, March 5, 2026

लॉकअप में कंगना ने लगाई मुनव्वर की क्लास, कॉमेडियन के ढीले-ढाले रवैये से जताई आपत्ति

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने नए शो लॉकअप को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस शो में अभिनेत्री को होस्ट की भूमिका में देखा जा रहा है। जजमेंट के दिन कंगना कैदियों की जमकर क्लास लगाती नज़र आती हैं।

ऐसा ही कुछ एक बार फिर एक्ट्रेस ने इस हफ्ते किया है। इस बार उन्होंने मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को जमकर लताड़ लगाई है।

kangana ranaut and munawwar faruqui

कंगना ने लगाई मुनव्वर को फटकार

बता दें, हालिया एपिसोड में देखा गया था कि जजमेंट के दौरान कंगना बाकी कैदियों से नाराज़ थीं। वे उनके ढुल-मुल रवैये से अपसेट थीं। इस वजह से अभिनेत्री ने मुनव्वर फारुकी को जोरदार फटकार लगाई थी। एक्ट्रेस ने कॉमेडियन पर भड़कते हुए उनसे सवाल किया कि आप हमेशा जेल में ही क्यों बैठे दिखते हैं? आप किसी भी टास्क में परफॉर्म करने से क्यों बचते दिखाई देते हैं?

kangana ranaut

टास्क में परफॉर्म करने से बचते हैं कैदी

कंगना ने बाकी कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्यादातर कैदी अपनी शारीरिक कमियों या चोट का हवाला देते हुए टास्क से बचने की कोशिश करते नज़र आते हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आप सबको इस बात की आदत हो चुकी है कि पहले खुद को बीमार दिखाओ  और फिर टास्क में परफॉर्म करने से खुद को बचाओ।

कंगना ने कैदियों की हरकतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, आप लोगों को अपनी बीमारी फ्लॉन्ट करने की आदत हो गई है। आप में से ज्यादातर लोग कई बार बीमार नहीं भी होते हैं लेकिन फिर भी बीमारी का नाटक करके खुद को टास्क से बचाते हैं।

kangana ranaut

किसी भी परिस्थिति में करना पड़ सकता है काम

मालूम हो, इस दौरान एक्ट्रेस ने एक कलाकार की खूबियों के विषय में बात की। उन्होंने बताया कि एक स्टार को हर वक्त एनर्जेटिक रहने की जरुरत होती है। एक कलाकार को किसी भी क्लाइमेटिक कंडीशन में काम करना पड़ सकता है। ऐसे में उसका सशक्त होना अनिवार्य होता है। कंगना ने आगे कहा कि एक कलाकार को किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में काम करना पड़ सकता है ऐसे में अगर आप ढीला-ढाला रवैया अपनाएंगे तो कैसे काम चलेगा।

kangana ranaut

टूटे पैर के साथ की थी शूटिंग

अभिनेत्री ने अपना एक्सपीरिएंस साझा करते हुए बताया कि तनु वेड्स मनु की शूटिंग के दौरान उनका एक पैर टूट गया था। इसके बावजूद अभिनेत्री ने क्लोजअप शॉट दिए थे। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका एक पैर टूट गया था जिसकी वजह से अभिनेत्री के पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। ऐसे में डॉक्टर्स ने उन्हें शूटिंग करने के लिए मना किया था। लेकिन फिल्म को जल्द से जल्द कंप्लीट करना था इस वजह से कंगना ने उसी हालत में शूटिंग की थी।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here