Friday, April 17, 2026

कंगना रनौत ने की पशु कुर्बानी पर बैन की मांग ,ट्वीट कर कहा पटाखों के साथ ये भी हो बंद

कंगना रनौत आजकल ट्विटर पर बहुत ज्यादा एक्टिव है। हालांकि ट्विटर पर आने के बाद उनके साथ कई विवाद भी जुड़ते रहे है। ताजा मामले में उन्होंने ट्वीट कर ईद पर की जाने वाली कुर्बानी पर रोक लगाने की मांग की है।

कंगना रनौत ने हाल ही में किये ट्वीट में पटाखों पर बैन के साथ साथ ईद पर की जाने वाली पशु कुर्बानी और क्रिसमस पर पेड़ो को काटने पर भी रोक लगाने की बात कही है । थोड़ी देर में ही उनका यह ट्वीट वायरल हो गया।

ट्विटर पर उन्हें लगातार प्रतिक्रियाए आ रही है। काफी लोग उनसे सहमति जता रहे है तो कुछ विरोध भी कर रहै है । कुछ लोगो ने उन्हें महाराष्ट्र जाने की सलाह भी दी कि वहां का प्रशासन आपका इंतेजार कर रहा है।

काफी लोग कंगना रनौत के समर्थन में उतर आए । उनका कहना है कि दीवाली पर ही पटाखे न चलाने और पर्यावरण का हवाला दिया जाता है । अन्य धर्मों के त्यौहारों के समय पर किसी की आवाज नही निकलती । तब सेलेब्रिटीज़ को निर्दोष पशुओं की जान नही दिखाई देती ।

कई यूज़र्स ने अन्य सेलेब्रिटीज़ के ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि बॉलीवुड में दोगले लोगो की कमी नही है , ये हिंदुओ के त्योहारों पर ही पर्यावरण की चिंता करते है और पशुओं की चिंता करते है । बाकी दिन उन्ही पशुओं को खाते है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1327843586784825345?s=19

कुछ ही घंटों में कंगना के ट्वीट को 4 हजार से ज्यादा लोगो ने रिट्वीट भी कर दिया।

The Popular Indian
The Popular Indian
"Popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here