बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस बेहद ही शानदार खबर देकर चौंका दिया। बीते दिन प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल से एक मेसेज शेयर करते हुए जानकारी दी कि वे अब मां बन गई हैं। उनके इस बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिये हुआ है।
प्रियंका ने किया इंस्टा पर पोस्ट
इस विषय में जानकारी देते हुए प्रियंका ने लिखा कि ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है। हम इस विशेष समय में आपसे सम्मानपूर्वक प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। इस बात की जानकारी प्रियंका के पति निक जोनस ने भी इंस्टा के जरिये दी।
बता दें, पावर कपल द्वारा दी गई इस खुशखबरी से उनके फैंस झूम उठे और उन्हें बधाइयां देने लगे। बॉलीवुड स्टार्स ने भी प्रियंका और निक को उनके आने वाले भविष्य के लिए बधाई दी।
मालूम हो, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि प्रियंका का यह बच्चा लड़का है कि लड़की और ना ही अभी तक न्यू बॉर्न बेबी की कोई तस्वीर सामने आई है।
केआरके हुए दुखी
गौरतलब है, जहां एक तरफ पूरा देश प्रियंका और निक की खुशी में खुश था तो वहीं फिल्म क्रिटिक केआरके कपल की इस खुशी से नाखुश थे। इस बात का अंदाजा उनके द्वारा की गई इस हरकत से लगाया जा सकता है।
दरअसल, प्रियंका और निक के बच्चे के जन्म की खबर मिलने के बाद शनिवार को केआरके ने ट्वीट कर कपल पर निशाना साधा।
बच्चे के बावजूद किरण राव का हुआ तलाक, अब प्रियंका का क्या होगा?
उन्होंने लिखा कि ‘अगर आप लोगों को याद है कि किरण राव को अपना बेटा आजाद सरोगेसी से मिला तो उन्होंने सोचा कि अपने शरीर को बनाए रखने के लिए उन्हें पेट से बच्चे को जन्म नहीं देना चाहिए। फिर भी तलाक हो चुका है। अब प्रियंका चोपड़ा को सरोगेसी से एक बच्चा भी हो गया है। तो आगे क्या होगा?’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, ‘गोद लेना और surrogacy से बच्चा पैदा करना एक ही बात है! मां सिर्फ वो है, जिसने अपने बच्चे को 9 महीने अपने पेट में रखा है! अगर कुछ पैसे वाले लोगों ने पैसे के जोर पर उस बच्चे को उसकी मां से ले लिया है! तो ये गोद लेने से ज्यादा कुछ भी नहीं है!’
लंबे रिलेशनशिप के बाद की थी शादी
बता दें, फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड हंक निक जोनस के साथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी की थी। इस दौरान उन्होंने पहले हिंदू रीति-रिवाज से शादी की बाद में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था जिसके बाद वे अपने रिश्ते को लेकर आगे बढ़े। हालांकि, निक और प्रियंका की उम्र में काफी ज्यादा अंतर है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जा चुका है।