इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों को बॉयकॉट करने का ट्रैंड चल रहा है, अभी हाल में ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षाबंधन देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन लोगों के बहिष्कार का असर इस दोनों फिल्मों पर बखूबी दिखा, यहां तक की कई शो कैंसल करने पड़े. बॉयकॉट की वजह से दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में कामयाब नहीं पाई, लेकिन साउथ की एक फिल्म है जो इन सब के बीच बाजी मारती नजर आ रही है. और लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन को कड़ी टक्कर दे आगे निकलती नजर आ रही है.
बॉक्स ऑफिस पर टॉलीवुड का कब्जा
आप को बता दें साउथ की फिल्म “कार्तिकेय 2” इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए हुए है. जिस तरह केजीएफ, पुष्पा, आरआरआर का हिंदी वर्जन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था, उसी तरह इस फिल्म के हिंदी वर्जन को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अगर इस फिल्म की बजट की बात करें तो ये फिल्म 20 करोड़ की लागत में बन के तैयार हुई है. लेकिन फिल्म के वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है यानि कि अपने बजट की आधे से ज्यादा कमाई कर ली है. इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई कर ली है, हिंदी वर्जन में फिल्म की पॉपुलर्टी को देखते हुए शो के स्क्रीन को बढ़ा दिया गया है.

लाल सिंह चड्ढा की बढ़ी मुश्किलें
गौर करने वाली बात ये है की इस फिल्म में साउथ का कोई भी बड़ा सुपरस्टार नहीं है इसके बावजूद ये फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है. “कार्तिकेय 2” में साउथ के एक्टर निखिल लीड रोल में हैं. फिल्म ने पहले सप्ताह में वर्ल्ड वाइल्ड 48 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म के निर्देशक चंदू मोंडेती हैं, इस फिल्म को रामगोपाल वर्मा ने भी काफी पसंद किया और अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की खूब तारीफ की यहां तक कि इस फिल्म को केजीएफ और आरआरआर से भी कामयाब फिल्म बताई है.
दर्शकों का मिला भरपूर प्यार
“कार्तिकेय 2” फिल्म 2014 में आई फिल्म कार्तिकेय का सिक्वल है. इस फिल्म में एक्टर अपनी मां की इच्छा पूरी करने द्वारका जाता है और वहां एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लग जाता है.

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का बूरा हाल
बहरहाल इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिल रहा है इसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जा सकता है. वहीं दूसरी तरफ लाल सिंह चड्ढा के 15 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये आमिर खान की चिंता बढ़ान वाली है. एक ओर जहां बॉलीवुड की फिल्मों को जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ साउथ की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए चिंता का विषय है.
