Saturday, April 11, 2026

अब इस डायरेक्टर ने अपनी फिल्म में सैनिटरी पैड पर दिखाई भगवान कृष्ण की तस्वीर, बोला नहीं मांगूंगा माफ़ी

हाल ही एक फिल्म का पोस्टर आया था जिसमें हिन्दु धर्म में पूजी जाने वाली देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था. यह विवाद अभी थमा नहीं था कि अब एक और बवाल मच गया है. एक डायरेक्टर ने फिल्म बनाई है जिसमें पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल होने वाले सैनिटरी पैड में हिन्दुओं के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर दिखाई दे रही है. और तो डायरेक्टर ने साफ़ कह दिया है कि वो इसके लिए माफ़ी नहीं मांगने वाले हैं चाहे उन्हें फांसी पर ही क्यों न चढ़ा दिया जाए.

ये है वो डायरेक्टर-
फिल्म का नाम है ‘मासूम सवाल’ और इस फिल्म के डायरेक्टर का नाम है संतोष उपाध्याय। 17 जुलाई को इस फ्रिंज फिल्म के मेकर्स ने कुछ पोस्टर शेयर किए थे जिसमें सैनिटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर बनी हुई दिखाई दे रही है. इसके साथ फिल्म के कुछ और कलाकार भी पोस्टर में दिखाई दे रहे हैं. इस फिल्म को लिखने वाले हैं कमलेश मिश्रा और 5 अगस्त को फिल्म रिलीज भी हो चुकी है.

 

दर्ज हुई एफआईआर-
हालाँकि पब्लिक में इसका पोस्टर आने के बाद कई सारे हिन्दू संगठन जागृत हुए और उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद हिन्दू राष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रेजिडेंट अमित राठौर ने उत्तरप्रदेश के साहिबाबाद में इस डायरेक्टर और फिल्म के बाकी सदस्यों के खिलाफ शिकायत दी थी. जिसके बाद IPC की धारा 295 के तहत फिल्म की पूरी टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. यह जानकारी साहिबाबाद सर्कल के ऑफिसर स्वतंत्र सिंह ने दी है.

film scene

डायरेक्टर बोला नहीं मांगूंगा माफ़ी-
वही डायरेक्टर अपने अलग ही टशन में ही हैं. संतोष उपाध्याय का कहना है की वो कभी और किसी कीमत पर मांफी नहीं मांगने वाले हैं. उनका कहना है की चाहे मुझे फांसी पर चढ़ा दो लेकिन मैं कभी मांफी नहीं मांगने वाला हूँ. डायरेक्टर संतोष उपाध्याय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा की अभी यहाँ पर पोस्टर में श्रीकृष्ण दिखाई दे रहे हैं लेकिन हमने तो फिल्म में ये भी दिखाया है की पीरियड्स के दौरान मूर्ति स्पर्श कर सकते हैं. हमारी फिल्म का विषय यही है की आखिर मासिक धर्म अशुभ कैसे हो सकता है. 2 घंटे 25 मिनट की इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट दिया है जिसे किसी भी उम्र का व्यक्ति देख सकता है. हमारी इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य यही दिखाना है की आखिर मासिक धर्म अशुभ कैसे हो सकता है.

film scene

आपको बता दें की हाल ही में एक फिल्म का पोस्टर वायरल हुआ था जिसमें काली माँ को सिगरेट पीटा हुआ दिखाया गया था.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here