Sunday, May 3, 2026

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ तलाक को लेकर किया था बड़ा खुलासा, रात भर सो नहीं पाई थीं मलाइका

एक समय था जब बॉलीवुड के मशहूर और परफेक्ट जोड़ियों में शुमार थें अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा. तकरीबन 19 साल के लंबे सफर के बाद जब इन दोनों ने अलग होने का फैसला लिया तो बॉलीवुड सहित उनके फैंस भी शॉक हो गए. लेकिन मलाइका की माने तो अरबाज से तलाक का फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था. उनकी फैमिली भी उनसे पूरी रात एक ही बात पूछती रही. इस बात का खुलासा खुद मलाइका अरोड़ा ने किया है.

Pic source-social media

19 साल बाद लिया तलाक 

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा कि शादी और तलाक दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. जब दोनों ने शादी की तब  इनकी शादी उन दिनों टॉक टू टाउन थी. और जब तलाक  का फैसला लिया तब भी चारों तरफ इन्हीं के चर्चे थें. आप को बता दें मलाइका और अरबाज की नजरे एक  दुसरे से एक फोटो शूट के दौरान  मिली और पहली नजर में दोनों एक दुसरे को दिल दे बैठे, कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने 1998 में शादी कर ली. लेकिन 19 साल एक दूसरे के साथ रहने के बाद जब दोनों की तलाक की खबरें आईं तो सभी चौक गए. आप को बता दें मलाइका और अरबाज का एक बेटा  है जिसका नाम  अरहान है जिसकी कस्टडी मलाइका को मिली थी. फिलहाल अरहान अपनी पढ़ाई के चलते विदेश में रहते हैं.

Pic source-social media

मलाइका के लिए तलाक लेना आसान नहीं था

मलाइका ने अपने तलाक के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि, तलाक के एक रात पहले वो रात भर सो नहीं पाई थीं तलाक को लेकर रात भर कश्मकश में थीं, और उनकी फैमिली वाले रात भर यही सवाल करते रहें कि , तुमने अच्छे से सोचा है ना? क्या ये तुम्हारा आखिरी फैसला है?.  फिलहाल मलाइका ने तलाक के लिए पूरा मन बना लिया था और उन्हें अपने उस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है, वे खुश हैं कि उन्होंने एक अच्छा फैसला लिया. एक बार अरबाज ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि बात इतनी आगे बढ़ गई है कि इसे अब रोका नहीं जा सकता था , जो हुआ सही ही.

Pic source-social media

बता दें मलाइका और अरबाज अपनी अपनी लाईफ में मूव ऑन कर चुके हैं. मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को कई सालों से डेट कर रहीं हैं, तो वहीं अरबाज अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहते हैं.

Pic source-social media

बात करें मलाइका की तो ये बॉलीवुड में फिट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती हैं. आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं. पिछले दिनों अपने ब्वॉय फ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं दोनों अर्जुन का बर्थडे सेलिब्रेट करने पेरिस गए हुए थें, जहां से तस्वीरें शेयर कर मलाइका लाइमलाइट में बनी हुई थीं

.

 

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here