माता पिता बन ना किसी की भी ज़िंदगी मे किसी उत्सव से कम नही होता. ऐसे मे काफी इंतज़ार के बाद ऐसी खुशखबरी मिलने पर खुशी का कोइ ठिकाना नही होता. शादी के 4-5 साल बाद 37 की उम्र मे कॉमेडियन भारती सिंह माँ बन ने जा रहीं है. इस बात की जानकारी खुद भारती ने ही दी है कि बेबी किसी भी समय इस दुनिया मे आ सकता है. भारती इस समय अपनी प्रेगनेनंसी के आखिरी महीने मे चल रहीं है, और किसी भी वक्त नन्हा मेहमान हर्ष और भारती की ज़िंदगी मे आने वाला है. डिलीवरी से पहले भारती और हर्ष ने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया और तस्वीरें साझा की.

करवाया फोटोशूट
बता दें, खतरा-खतरा फेम भारती सिंह ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लाखों लोगों का दिल जीता है. यही कारण है कि ज्यादातर वे सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को ऑफिशियली अनाउंस करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं. इनमें भारती अपना बेबीबंप फ्लॉन्ट करते हुए नज़र आ रही हैं. इन तस्वीरों को भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये साझा किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि, ‘आने वाले बेबी की मम्मी.’

सफेद ड्रेस मे बेहद खूबसूरत लगीं भारती
भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर फोटोशूट के कुछ यादगार लम्हे वीडियो के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर किये है. अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरों से भारती पहले से ही सूर्खियों मे थी, और अब यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर अपने फैंस को खुश कर दिया. वीडियो मे भारती सफेद रंग की ड्रेस मे हैं, साथ ही हर्ष भी भारती की ट्वीनिंग करते हुए सफेद शर्ट मे नज़र आ रहे है.

भारती ने और भी तीन आउटफिट्स मे फोटोशूट करवाया है जिसमे से एक पिंक गाउन वाली तस्वीर पहले से ही इंस्टा पर वायरल है. हालांकी बाकी दो आउटफिट्स की तस्वीरें अभी भारती ने शेयर नही की है.