इन दिनों पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है। हर कोई नवरात्रि के इन पावन दिनों में माता की भक्ति करता दिख रहा है। ऐसे में मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। माना जाता है कि नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन करने से व्यक्ति के सभी पापों का अंत होता है तथा घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।

नवरात्रि में करें माता के दर्शन
यूं तो माता के सभी रुपों की पूजा करना शुभ माना जाता है। लेकिन जो भक्त मां काली की विशेष रुप से आराधना करते हैं देवी की कृपा उनपर अधिक होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दिनों के मां काली की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाओं का अंत हो जाता है। इसके अलावा आप तरक्की की राह पर चलने लगते हैं।

बड़ी महाकाली के नाम से प्रसिद्ध है मंदिर
वैसे तो भारत में मां काली के कई ऐतिहासिक मंदिर हैं जिनके दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु रोज पहुंचते हैं। लेकिन आज जिस मंदिर के विषय में हम आपको बताने जा रहे हैं वह बाकी मंदिरों से थोड़ा अलग है। हम बात कर रहे हैं गढ़ा फाटक मंदिर के बारे में। मध्य प्रदेश के जबलपुर की पावन भूमि पर स्थित यह मंदिर माता बड़ी महाकाली के नाम से प्रसिद्ध है। इस मंदिर में हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगता है। हर साल नवरात्रि के दिनों में यहां दूर-दूर से लोग माता के दर्शन के लिए आते हैं।
माना जाता है इस मंदिर में जो श्रद्धालु माता को सच्चे मन से पुकारते हैं माता उन्हें दर्शन देने के लिए किसी न किसी रुप में खुद आती हैं। इस बात का प्रमाण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मां काली के दर्शन करने पहुंची इस महिला पर कैसे देवी खुद सवारी करने आ जाती हैं।
महिला पर आई मां काली
वायरल वीडियो के मुताबिक, मंदिर में देवी के दर्शन करने पहुंची इस महिला पर मां काली स्वयं आ जाती हैं। वे अपने रौद्र रुप में भक्तों को दर्शन देती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पहले तो ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगती है, बाद में पलक झपकते ही 20-25 मीटर ऊंची रेलिंग कूदकर गर्भ गृह में प्रवेश कर जाती है। इस दौरान वह जोर-जोर से चीघती है और तांडव करती है।

‘मानो तो पत्थर में भी भगवान हैं..’
गौरतलब है, इंटरनेट के गलियारों में वायरल हो रहे यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सभी मां काली के इस रुप के दर्शन कर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो इसे पेक बता रहे हैं और जनता को अंधविश्वासी बता रहे हैं।
बहरहाल, इस वीडियो की क्या सच्चाई है ये तो मां काली ही जाने। हम तो बस इतना ही कहेंगे मानो को पत्थर में भी भगवान हैं और न मानो तो भगवान कहीं हैं ही नहीं।