Saturday, December 13, 2025

लॉकअप में गाली कलोच के बीच वायरल हो रहा है अंजलि और मुनव्वर का प्यार, ट्रेंड कर रहा है #Munjali

कंगना रनौत का शो लॉकअप सुर्खियां बंटोरने में माहिर है. फिर चाहे वह किसी की निजी ज़िन्दगी का मज़ाक उढ़ाकर हो या शो में गली कालोच और हाथापाई से हो. बीते कुछ दिनों में लॉकअप के अंदर कैदियों में ऐसा घमासान था की नौबत हाथापाई तक आ पहुंची थी. इन झगड़ों के बीच और हाथापाई के बीच एक किस्सा मोहोब्बत का भी सामने निकलकर आया है. लॉकअप के दर्शक तो समझ ही गए होंगे, की हम किनकी बात कर रहे. जी हाँ हम बात कर रहे है मुनव्वर फारुकी और कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा की. आइये जानते है पूरी कहानी.

रिलेशनशिप में हैं मुनव्वर और अंजलि?

कंगना का शो लॉकअप जिस दिन से शुरू हुआ है उसी दिन से लगातार सुर्ख़ियों में है और चर्चा का विषय बना हुआ है. कभी लड़ाई झगडे, कभी गाली कलोच तो कभी लोगो के अनसुने राज़. किसी न किसी विषय पर लॉकअप पर आये दिन चर्चा होती रहती है. इन्ही चर्चाओं के बिच एक विशेष किस्सा निकलकर सामने आ रहा है कैदियों के बीच प्यार का.

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा इन दिनों खूब चर्चा में है. दोनों के बारे में चर्चा का विषय है मोहोब्बत. बताया जा रहा है की अंजलि और मुनव्वर दोनों रिलेशनशिप में है. इन्ही ख़बरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया #Munjali ट्रेंड करता नज़र आ रहा है. लोग दोनों पर काफी प्यार लुटाते भी नज़र आ रहे है.

सामने आ रहीं है दोनों की तस्वीरें

इसके बावजूद के दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कोई बयान नहीं दिया है, लोग दोनों पर काफी प्यार लुटाते नज़र आ रहे है. मुनव्वर और अंजलि की ऐसी कई तस्वीरें हैं जो दोनों के रिश्ते का खुलकर बखान करतीं है. बताया जा रहा है की मुनव्वर और अंजलि इस से पहले कभी एक दूसरे से नहीं मिले, शो में ही दोनों मिले, दोस्ती हुई, और अब रिलेशनशिप की चिंगारी जलती नज़र आ रही है. सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो है जिनपर लोग कमेंट करके तारीफ और सपोर्ट करते नज़र आ रहे है. हालाँकि, कुछ लोग ऐसे भी है जो इस रिलेशनशिप के खिलाफ है.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here