Thursday, April 16, 2026

लॉकअप में मुनव्वर ने अंजलि के साथ की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो लॉकअप इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहे झगड़े दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो रहे है। इस बीच शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया के गलियारों में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए लोग मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर निशाना साधते दिख रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि शो के कंटेस्टेंट्स के बीच हुए जबरदस्त झगड़े का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि अरोड़ा, अली मर्चेंट, पूनम पांडे के बीच जमकर बहस छिड़ जाती है। तीनों किसी टास्क के दौरान आमने-सामने आ जाते हैं। इस बीच मुनव्वर बीच-बचाव करने के लिए आगे आ जाते हैं। वे पहले तो पूनम को उनकी बाजुओं से पकड़कर पीछे करते हैं बाद में कॉमेडियन अंजलि को पीछे करने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जो विवादों में आ गया है।

munawwar and anjali

मुनव्वर ने रखा अंजलि के प्राइवेट पार्ट पर हाथ

वायरल वीडियो के मुताबिक, मुनव्वर अंजलि को पीछे करने के लिए उनके ब्रेस्ट पर अपना हाथ रख देते हैं। वे अंजलि को सीने पर पुश करके पीछे करने की कोशिश करने लगते हैं जिसके बाद एक्ट्रेस पीछे की ओर बढ़ जाती हैं। हालांकि, तहश में अंजलि को इस बात का एहसास नहीं होता है कि मुनव्वर उनके प्राइवेट पार्ट पर हाथ रख जाते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग मुनव्वर की इस घिनौनी हरकत पुर उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं।

munawwar faruqui

पहले भी विवादों में रह चुके हैं कॉमेडियन

गौरतलब है, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मुनव्वर अपने किसी कांड की वजह से सुर्खियों में आ गए हों। इससे पहले क़ॉमेडियन अपनी शादी को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। हाल ही में शो की होस्ट और पंगा गर्ल कंगना रनौत ने मुनव्वर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया था। इसपर कॉमेडियन ने खुलासा किया था कि वे पहले से ही शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है। कॉमेडियन द्वारा किए गए इस खुलासे ने सभी को हैरत में डाल दिया था।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here