Saturday, April 18, 2026

लॉकअप में कैद मुनव्वर को सताई मां की याद, फूट-फूटकर रोने पर करण कुंद्रा ने बंधाया ढांढस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो लॉकअप इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में हो रहे आए दिन हंगामों की वजह से इसने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना ली है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

जहां एक तरफ लॉकअप में कैदियों के बीच तकरार देखने को मिल रही है तो वहीं कुछ इमोशनल मूमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को शो के दौरान रोते हुए देखा गया।

मां को लेकर इमोशनल हुए मुनव्वर

बता दें, स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी शो के दौरान अपनी मां को लेकर इमोशनल हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे। इसपर लॉकअप में जेलर की भूमिका निभा रहे करण कुंद्रा उन्हें चुप कराने लगते हैं। वे उन्हें ढांढस बंधाते हुए समझाते हैं।

शो से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुनव्वर को फफक-फफककर रोते हुए देखा जा सकता है। वे अपनी मां का जिक्र करते हुए कहते हैं कि ‘मां को वादा कर के आया था।’

करण ने बंधाया ढांढस

वहीं, जेलर करण कुंद्रा मुनव्वर को चुप कराते हुए कहते हैं कि ‘जब तू हंसता है तो पूरा देश हंसता है, अब जब तू रो रहा है तो पूरा देश और मैं भी रो रहा हूं। पागल है क्या।’ इसपर कॉमेडियन कहते हैं कि, ‘भैया इसलिए तो मैं कभी नहीं रोता किसी के आगे।’

‘पूरे हिंदुस्तान की दुआएं तेरे साथ हैं..’

मालूम हो, मुनव्वर को रोता देखकर शो का हर कंटेस्टेंट इमोशनल हो जाता है, यहां तक कि करण कुंद्रा की भी आंखे नम हो जाती हैं। वे कॉमेडियन को हिम्मत देते हुए कहते हैं कि, ‘तुम स्वीटहार्ट हो..’ इसपर मुनव्वर कहते हैं कि, ‘मां को वादा कर के आया था।’ करण उन्हें अपने गले लगा लेते हैं और कहते हैं कि, ‘रो….कुछ नहीं होता…लोगों की नजर तुम पर है, वे तुम्हारे साथ हैं….24 घंटे…हर पल..उनकी दुआएं तुम्हारे साथ हैं। पूरे हिंदुस्तान की दुआएं तुम्हारे साथ हैं, समझे…’।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here