Thursday, April 16, 2026

सिंगर विशाल ददलानी ने देश के मुसलमानों के दर्द को बताया अपना दर्द, कहा ‘कुछ लोग अपने फायदे के लिए हमें बांट रहें हैं’

बॉलीवुड में इन दिनों बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का पैगंबर पर विवादित बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, नूपुर शर्मा के बयान पर कई सेलिब्रिटी ने अपना पक्ष रखा, अब इस मामले में बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र विशाल ददलानी कूद पड़े हैं. और मुसलमानो के प्रति सहानभूति दिखाई है. जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स आड़े हाथों ले रहे हैं.

विशाल ददलानी हमेशा हर मुद्दे पर बेबाक होकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं. जहां एक तरफ देश में हिन्दू मुस्लिम का मुद्दा छाया हुआ है, इसी मसले पर चिंता जताते हुए विशाल ददलानी ने अपने ट्विटर हैंडल पर देश की राजनीती पर चिंता जाहिर करते हुए देश के मुसलमानों के प्रति प्यार जताया है.

विशाल ददलानी ने ट्विटर पर ट्विtकरते हुए देश के हिन्दुओं की तरफ से देश के मुसलमानों को संदेश देते हुए लिखा है कि ‘आप सब को हम देखते भी हैं और सुनते भी हैं, आप ये ना समझे कि हम आप लोगों से प्यार नहीं करते हैं, आप को नोटिस भी किया जाता है आपके काम की तारीफ भी होती है , आप के दर्द को हम अपना दर्द समझते हैं.’ आगे लिखा है ‘आपकी देश भक्ति पर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता, आप लोगों की पहचान भारत देश या किसी भी धर्म के लिए खतरा नहीं है. हम एक राष्ट्र एक परिवार हैं.’

विशाल ने एक और ट्वीट कर बयान दिया है. इस ट्विवीट में सिंगर ने देश में धर्म के नाम पर फैल रही नफ़रत के खिलाफ चिंता जताई है, और देश के नागरिकों से माफी मांगते हुए   अपने ट्विटर हैंडल पर देश की राजनीती पर निशाना साधते हुए लिखा है. ‘ मैं देश की राजनीती से बहुत शर्मिंदा हूं, बस अपने फायदे के लिए हमें हिन्दू मुस्लिम में बांटा जा रहा है फायदे के लिए लोग ये सब कुछ कर रहे हैं.’

https://twitter.com/VishalDadlani/status/1537275451252609024?t=QvVEWsyS8JMyRiJBwUbLgQ&s=19

 

ट्वीट के बाद सिंगर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये , कुछ यूजर्स ने इसपर सहमति जताई है तो कुछ ने विशाल को निशाने पर लेते हुए खरी खोटी सुनाते हुए कह डाला कि आप प्रधानमंत्री हो क्या? ये पहला मामला नहीं हैं इससे पहले भी विशाल ददलानी ने अपने ट्विटर पर देश की राजनीती अपनी राय देते रहे हैं.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here