Saturday, April 18, 2026

हिंदुत्ववादियों को नगवार गुज़री मुस्लिम शख्स और हिंदू लड़की की शादी, फूंक दिया लड़के का मकान

हिंदुत्व के ठेकेदारों ने एक बार फिर कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हुए मुस्लिम शख्स के घर में घुसकर पूरे मकान को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि उग्र भींड़ ने उसके परिवार वालों के भी मकानों को मिट्टी का तेल डालकर फूंक दिया है।

बता दें, यह पूरा मामला आगरा के सिंकदरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुनकता गांव का है। यहां के कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों को मुस्लिम लड़के का हिंदूओं की लड़की से शादी करना पसंद नहीं आया जिसके बाद 200-250 की भींड़ ने शख्स के घर को आग के हवाले कर दिया।

sajid and ritika

साजिद और रितिका ने रचाई शादी

बताया जा रहा है कि रुनकता निवासी साजिद और रितिका के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने हाल ही में घर से भागकर दिल्ली के तीस हजारी इलाके में आर्य धर्म के रीति-रिवाजों से शादी रचा ली थी। इस बात की जानकारी रितिका और साजिद ने फेसबुक के माध्यम से दी थी। दोनों ने दावा किया था कि उनपर इस शादी के लिए किसी तरफ से कोई दवाब नहीं बनाया गया है, वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं इसलिए पूरे होशों-हवास में शादी कर रहे हैं।

sajid

युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

वहीं, साजिद ने शादी से पहले हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम साहिल रख लिया था। इस विषय में उसने अखबार में इस्तेहार भी दिया था। उधर, रितिका के परिवार ने साजिद पर रितिका को बहल-फुसलाकर अपने झांसे में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने साजिद के खिलाफ धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

sajid and ritika

रितिका को लाया गया नारी निकेतन

मालूम हो, पुलिस ने रितिका के पिता की शिकायत पर लड़की की तलाश शुरु की जिसके बाद उसे दिल्ली के तीस हजारी इलाके से बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने उस ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है जो साजिद और रितिका को लेकर दिल्ली गया था। पुलिस ने रितिका को फिलहाल नारी निकेतन भेज दिया है, जल्द ही उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। वहीं, साजिद अभी लापता है।

runakta

उग्र भींड़ ने लगाई आग

उधर, खबर आ रही है कि दक्षिणपंथी संगठनों को मुस्लिम शख्स का हिंदू लड़की से शादी करना नगंवार गुज़रा है। इसलिए उन्होंने साजिद के घर को आग के हवाले कर दिया। बताय़ा जा रहा है कि इस दौरान साजिद के परिजनों ने पुलिस को भी फोन किया था लेकिन रुनकता चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर समय से नहीं पहुंचे जिसके बाद उनकी भी भूमिका संदेह के घेरे में नज़र आ रही है।

sajid and ritika

पुलिस ने दर्ज की FIR

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एसएसपी सुधीर सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को रितिका और साजिद की शादी का मामला सामने आया था। परिजनों की शिकायत पर धारा 366 के तहत साजिद के खिलाफ मुकदमा दायर कर लिया गया था। इस बीच धर्म जागरण समन्वय संघ के कुछ लोगों ने लड़के के घर को आग के हवाले कर दिया।

एसएसपी ने आगे बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बहुत जल्द सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here