Friday, May 29, 2026

NCB के अधिकारी ने बताया की जेल में कुछ इस तरह के सवाल करते थे आर्यन खान

शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन को क्रूज ड्रग्स मामले में क्लीन चिट मिल गई है. सभी आरोपों से आर्यन खान को बरी कर दिया गया है. 2021 अक्टूबर की शुरुआत में आर्यन खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद NCB ने उन्हें कस्टडी में लिया था. अब आर्यन खान को लेकर एनसीबी के अधिकारी संजय सिंह ने कई खुलासे किए हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने बताया की आर्यन जेल में कैसे सवाल करते थे.

क्या मैं यह डिजर्व करता हूँ-

संजय सिंह ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए आर्यन खान को लेकर काफी बातें बताई। संजय ने कहा की आर्यन खान कहते थे की आपने मुझे इंटरनैशनल ड्रग तस्कर बना दिया। मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले तो मुझे गिरफ्तार क्यों किया। क्या मैं यही ट्रीटमेंट डिजर्व करता हूँ. आपने मुझे ऐसा बना दिया है जैसे मैं ड्रग तस्करी को फाइनैंस करता हूँ. क्या ये आरोप बेबुनियाद नहीं हैं. क्या मैं यही सब डिजर्व करता हूँ. संजय ने बताया की आर्यन यही सवाल बार-बार कर रहे थे.

मुझे गिरफ्तार क्यों किया-
संजय ने बताया की आर्यन ने कहा था की जब उस दिन मेरे पास से कोई ड्रग्स नहीं मिला तो आपने मुझे गिरफ्तार क्यों किया। आपने मेरे साथ बहुत गलत किया। मेरी इज्जत को मिटटी में मिला दिया। क्या मैं इसी लायक था और क्या मी साथ ऐसा होना चाहिए था. मुझे इतने हफ्ते जेल में क्यों बिताने पड़े. आप इसका जवाब दीजिए। संजय ने कहा की इस तरह के सवाल आर्यन कस्टडी के दौरान कर रहे थे और ऐसे सवाल हम सब से वो लगातार कर रहे थे.

मिली क्लीन चिट-

आपको बता दें की आर्यन खान को ड्रग्स के मामले में क्लीन चिट मिल चुकी है. उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले और बरी कर दिए गए. आर्यन खान इस मामले में बहुत परेशान हुए. उनके पिता शाहरुख़ खान लगातार आर्यन को छुड़ाने की जुगत में रहे लेकिन फिर भी आर्यन को जेल जाना ही पड़ा. आर्यन की जमानत शाहरुख़ खान की दोस्त जूही चावला ने ली थी और इसके लिए जूही ने एक लाख रुपये भरे थे.

शाहरुख़ भी रोए-
आपको बता दें की संजय सिंह ने खुलासा करते हुए कहा की शाहरुख़ खान भी मेरे सामने आए और रोने लगे थे. वो अपने बेटे से मिलना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं कर पाए. शाहरुख़ ने मुझसे कहा था की हमें राक्षस के तौर पर दिखाया जा रहा है और हमारी इज्जत को मिटटी में मिला दिया गया है.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here