दोस्तों ! अभी शादियों का सीजन है और जैसा कि हम सभी जानते हैं संगीत हो या बारात, नागिन डांस ना हो तो पूरी पार्टी अधूरी अधूरी सी लगती है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर अक्सर नागिन डांस के गाने और उसकी वीडियोस आती रहती हैं या यूं कहें तो हमेशा ट्रेंडिंग पर रहती है। लेकिन दोस्तों हमारी लाइफ में यह सब तो चलता ही रहता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि सिंगर नेहा कक्कड़ जमीन पर कभी लेट कर नागिन डांस भी कर सकती हैं, नहीं सोचा था न…. यदि आप भी इस बात को सुनकर हैरान हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं नेहा कक्कड़ के नागिन डांस वाले वीडियो के बारे में, जो काफी वायरल हो रही है।

नागिन डांस करती हुई दिखीं नेहा कक्कड़
जैसा कि आप जानते ही होंगे नेहा कक्कड़ काफी खुशमिजाजी स्वभाव की हैं और उनके इस व्यवहार को उनके फैंस ही नहीं बल्कि उनके पति रोहनप्रीत भी काफी पसंद करते हैं लेकिन अपने इसी स्वभाव के कारण आज नेहा कक्कड़ ने जो हरकत की है, उससे उनके फैंस काफी हैरान हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह जमकर नागिन डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो किया शेयर
दरअसल नेहा कक्कड़ ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। वह अपने किसी खास के जन्मदिन पर अपने पति के साथ गई हुई थीं और वहां पर उन्होंने खूब डांस किया। कभी वह अपने पति के साथ मग्न होकर डांस करती हुई दिखाई दी तो कभी जमीन पर लेट कर नागिन डांस करती हुई दिखी। आपको बता दें कि जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर आई है, जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि उस पार्टी में नेहा कक्कड़ और उनके पति के ट्यूनिंग काफी मैच कर रहे हैं।
लाइक और कमेंट्स की हो रही है भरमार
जब से नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस डांसिंग वाले वीडियो को शेयर किया है, वह दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है। नेहा कक्कड़ के इस फनी और मस्ती भरे वीडियो को देखकर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके इस वीडियो पर कमेंट किया कि “यह तो वाकई में क्वीन जैसा हाल हो गया।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट में यह भी लिखा कि “आप इतना खतरनाक डांस कर रही हैं, यह हो क्या रहा है।” जानकारी के लिए बता दें कि नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर लोग भर भर कर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।