Friday, July 11, 2025

सोशल मीडिया पर फैली प्रेम चोपड़ा के निधन की खबरे, एक्टर ने सामने आकर ..

Bollywood में विलन के रोल के लिए मशहूर एक्टर प्रेम चौपड़ा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। ये बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता माने जाते है। लेकिन कुछ बुधवार के दिन अभिनेता को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबरे चलना शुरू हो गई और ये खबर सुनकर हर कोई हैरानी में पड़ गया। अभिनेता से उनके चाहने वाले फोन करके हाल चाल लेने लगे। तब जाकर अभिनेता ने खुद सामने आकर इस खबर की झूठ बताते हुए कहा कि अभी में यही हूं।

खुद सामने आए प्रेम चौपड़ा

अपनी मौत की खबर से आहत अभिनेता प्रेम चौपड़ा ने खुद सामने आकर सच्चाई बताने का फैसला किया। उन्होंने मीडिया हाउस के सामने अपने मन की बात रखी। उन्होंने आहत मन से कहा कि यह दुखद है कि कोई मेरे निधन की खबरे फैला कर खुश हो रहा है। में पूरी तरह से स्वस्थ और ठीक हूं। इस खबर की वजह से मुझे सुबह से कई लोगों ने फोन किया है। इस तरह की खबरों पर रोक लगनी चाहिए।

इससे पहले जनवरी में एक्टर और उनकी पत्नी कोरोना चपेट में आ गए थे। लेकिन इतना खतरनाक वायरस भी दोनो की हिम्मत नहीं तोड़ पाया। फिलहाल दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है और अपनी घरेलू लाइफ में खुश है।

दूसरे कलाकार भी हो चुके है शिकार

ऐसा नहीं है कि प्रेम चौपड़ा ही इस हरकत के शिकार हुए है। इससे पहले कई जाने माने कलाकारों के निधन की खबरें फेल चुकी है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के दुश्मन अक्सर उनकी मौत की खबरें सोशल मीडिया, यूट्यूब पर फैलाते रहते है। आजकल लोग पैसा कमाने के लिए इतने नीचे लेवल पर आ चुके है। उन्हें किसी के सम्मान से कोई फर्क नहीं पड़ता। अमिताभ के अलावा मुकेश खन्ना, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, श्वेता तिवारी, तारक मेहता फेम आत्मा राम भिड़े, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे लोग इस तरह की खबरों के शिकार बन चुके है।

मुकेश खन्ना ने इस तरह की खबरों और रोष जताते हुए कहा था कि वो ऐसे लोगों से तंग आ चुके है। वो सोचते है कि उन्हें ऐसे लोगों के खिलाफ क्या करना चाहिए। ऐसे लोग जो इस तरह के फालतू काम करते है उनकी वजह से न सिर्फ लोग परेशान होते है। बल्कि भय का वातावरण फैलता है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here