Tuesday, May 5, 2026

फिर बढ़ी कपिल की मुश्किलें, सुनील ग्रोवर के बाद अब इन दो बड़े कलाकारों ने छोड़ा शो, एक का तो एग्रीमेंट ही..

कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा के सामने आए दिन कोई न कोई नई चुनौती आ जाती है. दा कपिल शर्मा का नया सीजन जल्द ही आने वाला है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है लेकिन उससे पहले कपिल को एक झटका लगा है. सुनील ग्रोवर यानी गुत्थी के बाद अब दो बड़े कलाकारों ने भी इस सीजन कपिल के शो से मुंह मोड़ लिया है. एक बड़े कलाकार ने तो एग्रीमेंट को लेकर कुछ इशू भी बताया है.

ये हैं वो दो बड़े नाम-
कपिल शर्मा शो के नए सीजन में जो दो महत्वपूर्ण लोग नहीं दिखाई देने वाले उनका नाम है कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह। नाम सुनकर आप भी हैरान रह गए होंगे क्योंकि ये दोनों कपिल शर्मा शो के महत्वपूर्ण किरदार थे. कृष्णा अभिषेक सपना बनकर कपिल के शो में रंग जमाते थे और भारती भी इस शो में सबको हंसाती हुई नजर आती थीं लेकिन अब दोनों इस नए सीजन में दिखाई नहीं देने वाले हैं. कहा जा रहा है की शो से दो बड़े किरदारों का इस तरह से जाना कपिल के लिए अच्छी बात नहीं है.

ये हैं वजहें-
कपिल शर्मा शो के नए सीजन में इन दोनों कलाकारों के न होने की अपनी-अपनी वजहें हैं. कहा जा रहा है की एग्रीमेंट इशू की वजह से कृष्णा अभिषेक अब इस शो में नहीं दिखाई देंगे और यह बात उन्होंने खुद बताई थी. इसके अलावा भारती सिंह फ़िलहाल सा रे गा मा लिटिल चैंप्स कर रही हैं जिस वजह से वो शो में नहीं आएंगी। हालाँकि भारती का कहना है की वो बीच बीच में शो में आएंगी लेकिन इस सीजन में उनका रेगुलर रह पाना मुश्किल है.

कपिल का नया लुक-
नए सीजन के साथ ही कपिल शर्मा ने अपना नया लुक भी जारी कर दिया है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया में जमकर हो रही है. कपिल शर्मा का ये नया लुक पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा से इंस्पायर लग रहा है. कपिल ने खुद अपने इस नए लुक को इंस्टाग्राम ने शेयर करके फैंस को इसकी जानकारी दी थी. भले ही कपिल नए लुक से सामने आ रहे हो लेकिन दो बड़े कलाकारों के शो में न होने से जरूर कुछ न कुछ असर हो होने वाला है.

शुरू हुई शूटिंग-
कपिल शर्मा शो के नए सीजन की शुरुआत जल्द होगी और इसकी शूटिंग फिल्म सिटी में शुरू हो चुकी है. कपिल शर्मा शो के नए सीजन में पहले गेस्ट अक्षय कुमार होंगे। अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म कठपुतली का प्रमोशन करने आएँगे।

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here