कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 17 मई से हो गई है. इसे लेकर पूरी दुनिया के सिनेमा जगत में उत्साह का माहौल है. भारत का इस बार कान्स में महत्वपूर्ण स्थान है. भारत को इस बार ‘कंट्री ऑफ़ आनर’ बनाया गया है क्योंकि भारत और फ्रांस के संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं. इस दौरान कई सारे इंडियन सेलिब्रिटीज वहां पर गए हैं जिनमें दीपिका पादुकोण, एआर रहमान, शेखर कपूर, आर माधवन जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए हैं.
इसी दौरान कांस में बोलते हुए दीपिका ने कहा कि’ एक दिन भारत कांस में नहीं होगा। दीपिका के इस बयान के अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं. आइए हम आपको इसकी सच्चाई बताते हैं.
बतौर ज्यूरी मेंबर शामिल हुईं दीपिका-
इस बार के कांस फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण बतौर जूरी मेंबर शामिल हुईं हैं. इस दौरान बोले हुए दीपिका ने कहा कि’ आज से 15 साल पहले जब मैं बॉलीवुड में आई थी तब मुझे यकीन नहीं था की एक दिन यहाँ तक का सफर तय होगा। आज इस पद पर होना और पूरी दुनिया के सिनेमा को महसूस करना मेरे लिए गर्व की बात है. आज एअर रहमान और शेखर कपूर जैसे लोगों की वजह से भारत यहाँ तक पहुंचा है और मैं इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूँ.
दीपिका ने कहा कि ‘ एक देश के तौर पर हमें अभी और अधिक आगे जाना है और हमारे पास भरपूर टैलेंट है. एक दिन ऐसा होगा जब कांस में भारत नहीं बल्कि भारत में कांस होगा’ इस मौके पर शेखर कपूर ने दीपिका की बातों का समर्थन करते हुए कहा की एक दिन कांस भारत में होगा।
अनुराग ठाकुर भी पहुंचे-
इस कांस फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी वहां पर पहुंचे हैं. उनके साथ दीपिका पादुकोण, एआर रहमान, आर माधवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे बॉलीवुड स्टार हैं. इसके अलावा राजस्थानी सिंगर मामे खान भी इस बार कांस में गए हैं. कांस के रेड कारपेट पर जाने वाले वो पहले फोक सिंगर हैं.
आपको बता दें कि दीपिका आज के समय में बॉलीवुड की सबसे टॉप की अभिनेत्री हैं. वो बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस लेती हैं और आज कांस में बतौर जूरी शामिल होने से दीपिका का कद और अधिक बढ़ गया है. दीपिका लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं और अपने साथ की बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ रही हैं.