Saturday, April 11, 2026

ऊंट पर सवार होकर रिपोर्टिंग करने निकले पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब, दुबले लोगों को दी बेहतरीन सलाह

फिल्म बजरंगी भाईजान में नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निभाया हुआ रिपोर्टर का किरदार तो आपको याद ही होगा। इस फिल्म में वे एक पाकिस्तानी पत्रकार का किरदार निभाते हैं जिसका नाम चांद नवाब होता है। चांद नवाब की जबरदस्त रिपोर्टिंग और उनका फनी स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया था।

पाकिस्तान के रहने वाले हैं चांद नवाब

लेकिन क्या आपको पता है कि जिस किरदार को एक्टर ने निभाया है वह असली है। जी हां पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक जर्नलिस्ट रहते हैं जिनका नाम चांद नवाब है। उनकी रिपोर्टिंग का स्टाइल पूरे देश में काफी प्रसिद्ध है। यही कारण है कि फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उनकी रिपोर्टिंग वीडियो देखी तो उन्होंने बजरंगी भाईजान में इसी तरह का किरदार निभाने का फैसला किया। इसके बाद चांद नवाब भारत में भी प्रसिद्ध हो गए।

रेगिस्तान का हाल बता रहे रिपोर्टर

बता दें, अब चांद नवाब अपनी एक अन्य वीडियो को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। इस वीडियो में वे कराची के रेगिस्तान से मौसम का हाल बता रहे हैं। इस दौरान उन्हें कहते सुना जा सकता है कि  ‘कराची का मौसम बहुत सुहावना है और ठंडी-ठंडी हवा चल रही है। इस तूफान को देखने के लिए शहरों से लोग आते हैं। मेरे बाल उड़ रहे हैं, मेरे मुंह में गंदगी जा रही है और मैं अपनी आंखें नहीं खोल पा रहा। दुबले-पतले और कमजोर लोगों को आज समुद्र के किनारे नहीं आना चाहिए, नहीं तो वे हवा के साथ उड़ सकते हैं।’

ऊंट पर बैठे

वहीं, वीडियो के अंत में उन्हें ऊंट पर बैठकर रिपोर्टिंग करते देखा जा सकता है। ऊंट की सवारी करते हुए चांद नवाब कहते हैं कि ‘अभी, मैं अरब के किसी रेगिस्तान में नहीं बल्कि कराची के समुद्र तट पर हूं। दुबई और सऊदी अरब जैसे धूल भरी आंधी आज कराची में अनुभव की जा सकती है।’

नाइला इनायत ने साझा किया वीडियो

गौरतलब है, सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस वीडियो को देखकर खूब चटकारे मार रहे हैं। वहीं, मशहूर पत्रकार नाइला इनायत ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘चांद नवाब कराची की धूल भरी सर्द हवाओं पर रिपोर्टिंग करते हुए। दुबले-पतले लोगों को चेतावनी देते हैं कि वे धूल भरी आंधी से उड़ सकते हैं।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here