Friday, April 17, 2026

परवीन बॉबी : मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद हो गए थे ऐसे हालात , बेहद दर्दनाक स्थिति मे छोड़ी दुनियां

बॉलीवुड में वेस्टर्न चाल चलन की मूरत परवीन बाबी का जन्म 4 अप्रैल 1954 में जन्म हुआ था. परवीन बाबी का जन्म गुजरात में वली मोहम्मद खान के परिवार में हुआ थ. आपको बता दें की परवीन बाबी के कुछ समय बाद ही जब वे 5 साल की थीं उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था. परवीन बाबी ने अपनी पढ़ाई अहमदाबाद से की है, और मॉडलिंग में कदम रखते हुए उन्होंने सिगरेट पीना शुरू कर दिया था.

कॉलेज के दिनों में सिगरेट पीते हुए निर्देशक बीआर इशारा ने उन्हें देखा और उन्होंने ठान ली की वे परवीन बाबी को एक बेहतर कलाकार और नंबर 1 एक्ट्रेस बनाएंगी. परवीन बाबी ने अपने करियर में कई बड़ी हिट फ़िल्में दी है जैसे- अमर अकबर एंथोनी, काला पत्थर, शान और कालिया. जितने संघर्ष और मेहनत के साथ परवीन बाबी ने आसमान को छुआ, उस से कहीं ज़्यादा तेज़ी से वे गुमनाम हो गई. जानते है इस गुमनामी की वजह.

1973 में फिल्म चरित्र के साथ की करियर की शुरुआत

कॉलेज के बाहर सिगरेट पीते देख, निर्देशक बीआर इशारा ने उन्हें एक्ट्रेस बनाने की ठान ली थी, जिसके बाद “चरित्र” उनके करियर की पहली फिल्म थी. भले से उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर न चली हो लेकिन उस फिल्म के बाद से परवीन बाबी निर्देशकों की नज़र में बैठ चुकीं थी. फिल्म चरित्र के बाद उन्हें कई अन्य फिल्मो के ऑफर भी आये जिनमे 1974 की मजबूर और 1975 की फिल्म दीवार ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी.

 

कई बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ा है नाम

परवीन बाबी की निजी ज़िन्दगी के बारे ज़्यादा कुछ ख़ास है नहीं, हैं मगर वे आजीवन अविवाहित ही रहीं थी. इसके बावजूद परवीन बाबी का नाम कई बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ा था. फिल्म इंडस्ट्री में परवीन बाबी का पहला रिश्ता डैनी डेंजोंगपा से रहा था, बावजूद का रिश्ता करीब 4 साल तक चला लेकिन फिर भी दोनों ने शादी नहीं की. इसके बाद परवीन बाबी का नाम कबीर बेदी के साथ भी जोड़ा गया था, लेकिन इनके साथ भी रिश्ता कुछ समय बाद ही टूट गया.

महेश भट्ट पहले से शादी शुदा थे लेकिन फिर भी दोनों का अफेयर परवीन बाबी की आखिरी सांस तक चला था. महेश भट्ट होनी पत्नी को छोड़कर परवीन बाबी से शादी करना चाहते थे मगर ऐसा हो न सका. जब महेश भट्ट और परवीन बाबी रिलेशनशिप में थे तब परवीन बाबी फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रहीं थी, वहीँ दूसरी तरफ महेश भट्ट इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे.

विवादों से घिरी थी परवीन बाबी की ज़िन्दगी

परवीन बाबी का पर्दे पर दिखाए जाने वाला किरदार उनकी असल ज़िन्दगी से काफी मेल खाता था. असल ज़िन्दगी में भी परवीन बाबी ववादों और सुर्ख़ियों में घिरी रहतीं थी. परवीन बाबी 1983 में एक फिल्म की शूटिंग दौरान ही गायब हो गयीं थी. खबर फैलने के बाद अफवाह यह भी फैली थी अंडरवर्ल्ड के कुछ लोग परवीन बाबी पर नज़र रखे हुए थे, और उन्ही ने परवीन बाबी को अगवा किया था. 5-6 साल बाद परवीन बाबी अचानक सबके सामने आकर कहतीं है की वे आध्यात्मिकता के लिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रहीं है.

परवीन बाबी को थी लाइलाज बीमारी 

एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री त्यागने के कुछ समय बाद ही परवीन पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया नाम की लाइलाज बीमारी से जूझ रहीं थी. जैसा की आपने ऊपर पढ़ा था की महेश भट्ट परवीन बाबी से शादी करना चाहते थे, मगर परवीन दिमागी बीमारी के चलते दोनों के रिश्ते में अड़चने आ रहीं थी. महेश भट्ट ने परवीन बाबी के इलाज के लिए देश विदेश हर जगह हाथ पैर मारने शुरू कर दिए थे. इन सबके बावजूद परवीन बाबी का इलाज कहीं नहीं हुआ.

ज़िंदगी में कुछ किस्से ऐसे भी होतें है जिनके बारे में सोचकर रूह काँप उठती है. ऐसा ही एक किस्सा परवीन बाबी के साथ साल 1984 में हुआ था. एयरपोर्ट पर अजीबो गरीब हरकतें देख क्र जब न्यू यॉर्क पुलिस ने उनसे पूछ ताछ की तो वे जवाब नहीं दे सकीं. जिसके बाद वह की पुलिस ने उन्हें हथकड़ी पहनकर पागलखाने में दाल दिया. उनके साथ वाले जब उन्हें लेने पहुंचे तब वह यूँ मुस्कुरा रहीं थी मानो कुछ हुआ ही न हो.

कमरे में हुई थी रहस्यमयी मौत

25 जनवरी 2005 को जब बाबी के पड़ोसियों ने उनके घर के बाहर अखबार के ढेर को देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जब अंदर देखा तब घर का नज़ारा सामान्य नहीं था. अंदर जाकर पुलिस को परवीन बाबी का मृत शरीर प्राप्त हुआ. पोस्टमार्टम के बाद पता चला की परवीन बाबी ने कई दिनों से खाना पीना छोड़ रखा था, लेकिन शरीर में शराब काफी मात्रा में पाई गयी थी.


परवीन बाबी अपनी मौत से पहले ईसाई धर्म से काफी प्रेरित हुई थी, उन्होंने ईसाई धर्म को अपनाने का फैंसला भी किया था मगर इसी बीच उनकी मौत हो गई थी. इतना परवीन बाबी चाहतीं थी की उनका अंतिम संस्कार ईसाई धर्म के रीती रिवाज़ो से हो. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बाबी के परिवार वालो ने शरीर को इस्लामिक रीती रिवाज़ो से मुंबई के सांताक्रूज श्मशान घाट में दफनाया.

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here