Saturday, April 11, 2026

ऐश्वर्या राय पर छाए संकटों के बादल, इस वजह से एक्ट्रेस को ढूंढ रही पुलिस

फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती से हर किसी के दिल में जगह स्थापित की है। एक्ट्रेस ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी खूब नाम कमाया है। यही वजह है कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकीं ऐश्वर्या राय अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

अब एक बार फिर एक्ट्रेस चर्चाओं में आ गई हैं। इस बार ऐश्वर्या प्रॉपर्टी की वजह से विवादों में घिर गई हैं।

aishwarya rai

विदेश में है प्रॉपर्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को ऐश्वर्या के नाम विदेश में भी प्रॉपर्टी होने की जानकारी प्राप्त हुई है। खबर है कि इस विषय में बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य को भी जानकारी नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने उन्हें जांच-पड़ताल के लिए थाने बुलाया है।

इस वजह से एक्ट्रेस पर इन दिनों संकटों के बादल छाए हुए हैं।

aishwarya rai

बुधवार को मनाई शादी की 15वीं सालगरिह

मालूम हो, बच्चन परिवार की इकलौती बहू ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन ने बीते दिन अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए फैंस के साथ इस हैप्पी मूमेंट को शेयर किया।

अभिषेक ने अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय को अंगूठी पहनाते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ एक्टर ने इनफिनिटी और हार्ट इमोजी भी बनाई है।

वहीं, अभिनेत्री ने भी इस फोटो को साझा किया है। उन्होंने इस तस्वीर को अपने इंस्टा अकाउंट से फैंस के साथ शेयर किया है।

aishwarya rai

अभिषेक ने किया था ऐश्वर्या को प्रपोज़

गौरतलब है, ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 को पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को कई महीनों तक डेट किया था। कहा जाता है कि फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज़ किया था जिसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। शादी के कुछ सालों बाद ऐश ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम आराध्या है।

aishwarya rai

इस फिल्म में दिखेंगी एक्ट्रेस

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या को बहुत जल्द उनके फैंस साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डॉयरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेलवन में देखेंगे। वहीं, अभिषेक को हाल ही में यामी गौतम और निम्रत कौर के साथ फिल्म दसवीं में देखा गया था। फैंस को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here