80 -90 के दशक की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को भला कौन भुला होगा जिन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के बूते करोड़ों दिलों पर राज किया था। वे आज भी उतनी ही खूबसूरत है जितनी तब दिखा करती थी । पूनम ढिल्लों फिल्मों में भले ही उतनी एक्टिव न हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। और अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती है
अब खबर है कि माँ के नक्शे कदम पर उनकी बेटी भी फिल्मों में एंट्री करने जा रही है । इस बात की जानकारी हाल ही में पूनम ढिल्लों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी । पूनम ढिल्लों की बेटी का नाम पालोमा ढिल्लों है ( Poonam Dhillon Daugher Palema Dhillon ) पालोमा राजश्री प्रोडक्शन के साथ अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रही है ।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की फ़ोटो
पूनम ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पालोमा ढिल्लों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है – प्रतिष्ठित राजश्री फिल्म्स, सूरज बड़जात्या और अवनीष बड़जात्या के साथ तुम्हारे खूबसूरत लॉन्च के लिए शुभकामनाएं डियर पलोमा ठकेरिया ढिल्लों। तुम्हारी मेहनत, कमिटमेंट और टैलंट को पहचान मिलेगी। ईश्वर तुम्हें खूब सफल करे ।
। लव यू , प्राउड ऑफ यू ।’
वही पालोमा ढिल्लों ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए राजश्री प्रोडक्शन , राजवीर देओल और निर्देशक अवनीश बड़जात्या को मेंशन करते हुए एक यादगार यात्रा की शुरुआत बताया है।

सनी देओल के बेटे राजवीर संग करेगी डेब्यू
अवनीश बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म से पालोमा से साथ सनी देओल के बेटे राजवीर देओल भी डेब्यू कर रहे है । बता दे कि निर्देशक अवनीश बड़जात्या मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे है ।
मां से भी खूबसूरत है पालोमा ढिल्लों
गजब की खूबसूरत पूनम ढिल्लों ने 1978 में मिस यंग इंडिया का ताज जीता था । जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गयी । प्रसिद्ध निर्देशक यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म त्रिशूल में मौका दिया और वे रातों रात स्टार बन गयी । पालोमा ढिल्लों भी खूबसूरती में अपनी मां से कम नही है । शेयर की गई तस्वीरों में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है ।
एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर लिखा है – पालोमा भी बिल्कुल वैसे ही दिल जीत लेगी जैसे बरसों पहले आपने जीता था , शुभकामनाएं ।

सनी देओल के साथ काम कर चुकी है पूनम ढिल्लों
पूनम ढिल्लों की बेटी अब सनी देओल के बेटे राजवीर के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही है लेकिन बता दे कि सनी देओल और पूनम ढिल्लों भी एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके है । जिनमे “सोनी महिवाल” ‘समुंदर’ और ‘सबेरे वाली गाड़ी ‘ प्रमुख है ।