Saturday, April 18, 2026

लॉकअप में दूसरे कैदियों पर भड़कीं पूनम पांडे,  सुनाई गालियां और दिखाया अपना असली रंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो लॉकअप स्टार्ट हुए लगभग 1 महीने का समय बीत चुका है। ऐसे में इस शो ने दर्शकों के बीच अपनी जगह स्थापित कर ली है। जेल में आए दिन कैदियों के बीच हंगामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में शो की कंटेस्टेंट पूनम पांडे और अंजलि अरोड़ा ने जेल में गाली-गलौच करना भी शुरु कर दिया है।

हाल ही के एपिसोड में देखा गया था कि बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे और सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर अंजलि अरोड़ा ने पूरे घर को गालियां सुनाई थीं। जिसपर बाद में पूरी गाज अली मर्चेंट पर भी जा गिरी।

बता दें, इस मामले की शुरुआत पूनम और अंजलि के हेयर ड्रायर से शुरु हुई थी। दोनों का हेयरड्रायर घर के किसी कंटेस्टेंट ने उन्हें परेशान करने के लिए छुपा दिया था जिसके बाद दोनों ने पूरे घर को गालियां सुनाई।

पूनम और अंजलि ने सुनाई पूरे घर को गालियां

लेटेस्ट एपिसोड में देखा गया था कि पूनम और अंजलि पूरे घर को चिल्ला-चिल्लाकर भला-बुरा कह रही थीं साथ ही तेज़-तेज़ गालियां दे रही थीं। इसपर टीवी एक्टर अली ने उन्हें समझाने की कोशिश करी कि वे पूरे घर को गालियां दे रही हैं।

अली की इस बात पर दोनों एक्ट्रेस भड़क गईं और उन्हें गालियां देने लगीं साथ ही उनपर हेयर ड्रायर चोरी करने का आरोप लगाने लगीं। हालांकि, इसके बावजूद अली ने उनसे शांति से जाकर कहा कि मैंने आपका हेयर ड्रायर नहीं चुराया। लेकिन वे दोनों नहीं मानी और अली को गालियां देने में जुटी रहीं।

पूनम और अंजलि पर भड़के अली

मालूम हो, काफी देर तक बर्दाश्त करने के बाद अली का सब्र का बांध टूट गया और वे भड़क गए। उन्होंने अंजली और पूनम को कड़े शब्दों में हिदायत देते हुए कहा कि, ‘मुझे यह सब मत दिखाना। मुझे गालियां देने की हिम्मत मत करना। जिसने लिया उसको बोलो जाकर मुझे नहीं। सब चोर हैं। मतलब हल्के में लेके रख रही है क्या तेरा खाता हूं मैं।’

करणवीर हुए नॉकआउट

गौरतलब है, हाल में शो से करणवीर बोहरा को नॉकआउट कर दिया गय़ा। इस दौरान बाकी कंटेस्टेंट्स को रोते हुए देखा गया था। वहीं, करणवीर को शो से बाहर कराने वाली मंदाना करीमी एक कोने में खड़े होकर यह सब देखती नज़र आ रही थीं।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here