Saturday, May 2, 2026

प्री-वेडिंग फोटोग्राफी साबित हुई जानलेवा ,नाव पलटने से कपल ने जान गवाई

शादी ब्याह में तेजी से पॉपुलर होता जा रहा प्री-वेडिंग फोटोशूट एक कपल के लिए जानलेवा साबित हुआ है। मामला कर्नाटक का है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैसूर जिले का ये कपल प्री वेडिंग फोटोशूट कराना चाहता था जिसके लिए इन्होंने एक नदी में नाव के अंदर फ़ोटो शूट कराने का फैसला लिया ।

शशिकला और चंदू आने वाले 22 नवम्बर को शादी करने वाले थे ( photo source- google )

मैसूर जिले के शशिकला ( 20 वर्ष )और चंदू (28) अपने कुछ रिश्तेदारों को लेकर एक मंदिर गए थे। जहां से वापिस लौटते वक्त उनके साथ फोटोग्राफर भी था। जोड़े ने वही एक नदी में नाव के अंदर फ़ोटो शूट करने का फैसला किया।

फ़ोटो शूट के दौरान युवती नाव के अंदर खड़ी हो गयी ।नाव छोटी होने के कारण डिस बैलेंस होकर पलट गई । जिसमें दोनों की दुःखद मृत्यु हो गयी । इस हादसे के दौरान युवक का दोस्त भी था लेकिन उसे बचा लिया गया। आने वाली 22 नवंबर को दोनो की शादी होनी थी लेकिन इस दुखद दुर्घटना में कपल की जान चली गयी ।

हादसे में नाव चलाने वाला युवक तैरकर बाहर आ गया । आस पास मौजूद भीड़ ने काफी प्रयास किये लेकिन कपल को बचाया नही जा सका ।

The Popular Indian
The Popular Indian
"Popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here