Thursday, March 20, 2025

प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर दिखे चोट के निशान, खुद फोटो शेयर कर दी घटना की जानकारी

बॉलीवुड से हॉलीवुड का रास्ता तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल में प्रियंका सेरोगेसी के जरिए माँ बनी हैं और वो अपने बच्चे का ध्यान रखने के साथ-साथ शूटिंग में भी ध्यान दे रही हैं. लेकिन हाल में प्रियंका ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर की है जिससे उनके फैंस में निराशा फ़ैल गई है. प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका चेहरा पूरी तरह से चोटिल दिखाई दे रहा है.

खुद शेयर की तस्वीर-

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद यह तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में प्रियंका का चेहरा बुरी तरह से चोटिल है और उनके नाक और होंठों पर खून लगा हुआ है. जैसे ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में यह तस्वीर डाली तो लगातार उनके फैंस उनकी खैरियत के बारे में पूछ रहे हैं. फैंस प्रियंका चोपड़ा से ये जानने की कोशिश कर रहे थे की आखिर हुआ क्या।

क्या है असली मामला-

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई है बल्कि वह एक शूटिंग के दौरान की तस्वीर है जिसमें प्रियंका ने अपने रोल के हिसाब से मेकअप किया हुआ था. प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को डालते हुए हैशटैग में एक्टर्स लाइफ भी लिखा था.

चल रही शूटिंग-

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनस आजकल अपनी आने वाली वेब सीरीज Citadel की शूटिंग कर रही है. यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर आएगी। इस सीरिज में प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन भी नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की जनवरी में जन्म के पहले अपनी शूटिंग का शेड्यूल दिसंबर में ही खत्म कर लिया था। तब भी उन्होंने अपनी चोट लगी एक तस्वीर को शेयर किया था और उसे इंटेंस कहा था।

इंडिया से अमेरिका गई प्रियंका चोपड़ा आजकल विदेशों में खूब नाम कमा रही हैं. उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. हालाँकि बॉलीवुड में आज भी प्रियंका चोपड़ा का अच्छा ख़ासा नाम है और उनके चाहने वाले बहुत सारे लोग हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने कई सफल फ़िल्में दी हैं. उनकी फिल्म फैशन और बर्फी में प्रियंका का अभियान बहुत सराहा गया. बर्फी के लिए प्रियंका चोपड़ा को कई सारे अवार्ड भी मिले थे. लम्बे समय बाद हिंदी परदे में प्रियंका की फिल्म दा स्काई इज पिंक आई थी.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here