आज के समय में एक शब्द है ‘वायरल’. हर कोई वायरल होना चाहता है और वो इस वायरल वाली दुनिया में कुछ भी करके वायरल होना चाहता है. हर हर शंभू गाना गाकर रातों रात वायरल हुईं सिंगर फरमानी नाज लगाकर चर्चा में हैं. फरमानी नाज द्वारा यह गाना गाने पर कई सारे कट्टरपंथियों ने उनके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही लेकिन अब फरमान की मुश्किलें और बढ़ गई है और गाने को गाने से लेकर रिकॉर्ड करने की उनकी मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई है.
हटाना पड़ा गाना-
जब से फरमानी नाज ने हर हर शंभू गाना यूट्यूब पर अपलोड किया है उसके बाद से ही लगातार उन्हें फेम और प्रॉब्लम बराबर मिल रहे हैं. फरमानी नाज के खिलाफ कई सारे मुस्लिम संगठनों ने बयान दिए तो वही अब यूट्यूब से फरमान को यह गाना हटाना पड़ गया है. फरमानी नाज के द्वारा की गई इतनी सारी मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई. यह गाना फरमान ने यूट्यूब से हटा दिया है और इससे उन्हें कोई कमाई भी नहीं होगी।

क्यों हटाया गया-
दरअसल फरमानी नाज के द्वारा गाया गया यह गाना यूट्यूब के एक नियम के तहत हटाया गया है. इस नियम के अनुसार आप किसी और के द्वारा क्रिएट किए गए कंटेंट को अगर अपने चैनल में डालते हैं तो आपको बाक़ायदा उसका क्रेडिट उस क्रिएटर को देना पड़ेगा लेकिन फरमान नाज़ी ने ऐसा नहीं किया है. यूट्यूब के इसी नियम की उल्लंघन की वजह से उन्हें यह गाना हटाना पड़ गया और सारी मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई.

ओरिजनल राइटर ने क्या कहा-
हर हर शंभू गाने को जीतू शर्मा ने लिखा था. यह गाना पहले से ही बहुत पॉपुलर है. जीतू शर्मा ने यह गाना अभिलिप्सा पांडेय से रिकॉर्ड करवाया है. यूट्यूब पर आते ही यह गाना तेजी से वायरल हुआ था और लोगों ने इसे खूब पसंद किया था. जीतू ने कहा की फ़रमानी नाज़ के द्वारा यह गाना रिकॉर्ड किया गया इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं है. बस इसका क्रेडिट नहीं मिला यह बात सही नहीं है क्योंकि इस गाने को लिखने में मैनें बहुत मेहनत की है. फ़रमानी नाज़ को पता था की यह गाना उनका ओरिजनल नहीं है लेकिन लगातार वो मुझे इग्नोर करती रहीं और आखिरकार मेरे विरोध के बाद उन्हें गाना हटाना ही पड़ गया.

लगातार बना रहा विवाद-
इस गाने को लेकर लगातार विवाद होता रहा. फ़रमानी नाज़ के खिलाफ कई सारे मुस्लिम संगठनों ने कई सारे अलग अलग बयान दिए और मुस्लिम समाज के कुछ लोग भी फरमानी के द्वारा इस गाने के गाये जाने से नाराज थे.