बॉलीवुड के शो मैन राजकुमार हमेशा से वह अपनी फिल्मों में नए टैलेंट को मौका देते आए थे फिर चाहे वह विदेशी ही क्यों ना हो. रूसी एक्ट्रेस सेनिया रेबेंकीना को उन्होंने 1970 में आई अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म “मेरा नाम जोकर” में एक्टिंग का मौका दिया था . सेनिया रूस में मशहूर बैली डांसर थी. फिल्म में उन्होंने सर्कस में काम करनेवाली डांसर का किरदार अदा किया है.

मॉस्को में मिली थी राज कपूर को रशियन एक्ट्रेस
बता दें राज कपूर मेरा नाम जोकर के तैयारियों के बीच मॉस्को गए हुए थें वहां उन्होंने सेनिया को बैले डांस करते हुए देखा. डांस देख इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सेनिया को अपनी फिल्म में काम करने ऑफर दे दिया, उस वक्त एक्ट्रेस 24 से 25 साल की थीं. हालांकि फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था, इसके बाबजूद उनका रोल यादगार रहा. फिल्म में बड़े कलाकारों के बीच में से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब हुई थी सेनिया. फिल्म में राज कपूर के साथ इनके लव सीन को लोगों ने पसंद किया.

अब बदल गई हैं रशियन हीरोइन
बहारहाल सवाल ये उठाता है कि अब राज कपूर की वो रशियन एक्ट्रेस कहां है और कैसी दिखती है. आप को बता दें मेरा नाम जोकर के बाद सेनिया किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई. लेकिन इन दिनों उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वे ब्लैक कलर का ब्लेजर पहनी हुई है और दूसरी में फ्लोरा प्रिंट का टॉप पहने हुए नजर आ रही है.

सेनिया की लेटेस्ट तस्वीर देख सभी हैरान हैं, क्योंकि पहले और अब में काफी बदलाव नजर आ रहा है. राज कपूर की वह हीरोइन अब बिल्कुल बदली हुई नजर आए रही है. फैंस उनकी तस्वीर देख रिएक्शन दे रहे हैं, एक यूजर्स ने लिखा “यकीन नहीं हो रहा आप ही हो”. दूसरे ने लिखा “कितनी बदल गई”. सेनिया 75 साल की हो गई हैं और आज भी फिल्म और उसमें काम कर रहे कलाकारों को याद करती है. कहा जाता है पर्दे पर राज कपूर के प्यार में पागल सेनिया रियल लाइफ में भी राज कपूर को पसंद करती थीं.