साल 2006 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह उस साल की सबसे सुपर हिट फिल्म थी. एक पारिवारिक और घरेलु फिल्म होने के नाते दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया. फिल्म के गानों ने तो मानों इतिहास रच दिया. इस फिल्म के सभी कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा गया. लेकिन आज हम बात करेंगे फिल्म में पूनम (अमृता राव) की चाची का किरदार निभाने वाली रमा चाची यानि कि सीमा बिस्वास की. विवाह फिल्म में बेहद सिंपल दिखने वाली सीमा बिस्वास रियल लाइफ में कितनी स्टाइलिश हैं इसका अंदाजा आप लगा भी नहीं सकतें.

फिल्म फेयर और नेशनल अवार्ड विजेता
‘बैंडिट क्वीन’ और ‘वाटर’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली बेहतरीन अदाकारा सीमा बिस्वास हमेशा से अगल और हट के फिल्मों में नजर आई हैं. फिल्म फेयर और नेशनल अवार्ड से सम्मानित सीमा बिस्वास भले ही फिल्मों में बेहद सादगी के साथ नजर आती हों, लेकिन रियल लाइफ में रमा यानि सीमा बिस्वास काफी स्टाइलिश हैं. इन दिनों इनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसे देख आप भी यहीं कहेंगे ये वही रमा चाची हैं.
रमा चाची का स्टाइलिश लुक
सीमा बिस्वास के फैंस पेज पर उनकी एक तस्वीर देख उनके फैंस काफी खुश हैं और जमकर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं. इस तस्वीर में सीमा बिस्वास एक ब्लैक कलर की साड़ी पहने खुले बाल और बालों को नीचे से कर्ल की हुई नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में वे काफी गॉजस और स्टाइलिश दिख रही हैं. तस्वीर पर फैंस कमेंट के जरिए सीमा बिस्वास के तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया . एक यूजर्स ने लिखा. ‘ आप तो काफी यंग हैं’. दूसरे यूजर्स ने लिखा. ‘ यकीन नहीं होता आप इतनी स्टाइलिश होंगी.’ सीमा बिस्वास की इस तस्वीर को देख हर कोई हैरान है. फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि विवाह फिल्म में बेहद सिंपल सी कॉटन की साड़ी पहने वाली रमा चाची यानि सीमा बिस्वास इतनी स्टाइलिश हो सकती हैं.

सीमा बिस्वास के करियर की बात करें तो इन्होंने अपने करियर में कई हिट और यादगार फ़िल्में दी हैं . इनमें से ‘बैंडिट क्वीन’, ‘वाटर’, ‘विवाह’ , ‘एक हसीना ‘ , ‘सिटी ऑफ गोल्ड’ , ‘बच्चन पांडेय’ , और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं. लेकिन सीमा बिस्वास के विवाह फिल्म में रमा चाची के किरदार ने दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी है.