Saturday, April 18, 2026

रणबीर और दीपिका के नए घर की कीमत सुन उड़ जायेंगे आप के होश, जल्द ही दोनों बनेंगे बॉलीवुड के इन सुपरस्टार के पड़ोसी

बॉलीवुड से एक बड़ी न्यूज सामने आ रही है,  इंडस्ट्री के सबसे परफेक्ट और खूबसूरत जोड़ी रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के दो बड़े खान सलमान और शाहरुख के पड़ोसी बनने जा रहे हैं.

Pic source-social media

वैसे तो रणबीर सिंह अपनी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बने रहते है. लेकिन इस दिनों रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. और हो भी क्यों नहीं इनका नया घर किंग खान शाहरुख और दबंग सलमान खान के बगल में जो है. आप को बता दें क्वाड्राप्लेक्स बांद्रा में हैं ये सी फेसिंग अपार्टमेंट है जिसकी कीमत  119 करोड़ बताई जा रही है. रणबीर और दीपिका का ये अपार्टमेंट सलमान खान और शाहरुख खान के घर के बेहद करीब है. फिलहाल रणबीर का घर अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है. आप को बता दें अपार्टमेंट के सामने समुंद्र होने की वजह से यहां से बहुत सुंदर नजारा देखने को मिलेगा.

Pic source-social media

 

रिपोर्ट की माने तो इस लग्जरी घर को रणबीर ने नहीं बल्कि उनके पिता की कंपनी ओह फाइव ओह मीडिया एलएलपी ने खरीदा है, हालांकि इस कंपनी में रणबीर सिंह भी डायरेक्ट हैं.

Pic source-social media

बताया जा रहा है ये सबसे महंगी डील में से एक मानी जा रही है. रणबीर और दीपिका का सपनों से भी सुंदर घर 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं फ्लोर पर है. इस अपार्टमेंट के एक स्क्वायर वर्ग फुट की कीमत  तकरीबन एक लाख रुपए बताया जा रहा है. इन्हें इस डील के साथ 19 पार्किंग स्लाॅट भी मिला है. इस डील के लिए इन्होंने 7.13 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी भी अदा किया है.

इस लग्जरी अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के बाद रणबीर और दीपिका बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार के पड़ोसी बन जायेंगे. क्योंकि इनका ये अपार्टमेंट किंग खान के बंगले मन्नत और दबंग सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीच में है.

Pic source-social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर सिंह अभी हाल में ही करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थें. इसके अलावा रणबीर अपनी आने वाली फिल्मों में बिजी हैं. एक्टर के आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही रणबीर “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” और “सर्कस” फिल्म में नजर आएंगे.

 

 

 

 

 

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here