Sunday, May 3, 2026

बच्चे से खुद को ये बुलवाना चाहते हैं रणबीर कपूर, अपनी ये वाली फ़िल्में ख़ास तौर पर बच्चे को दिखाएंगे

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. रणबीर कपूर इस नए रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित हैं. आलिया भी इस ख़ुशी को छिपा नहीं पा रही हैं. अब रणबीर कपूर ने खुलासा किया है की वो अपने बच्चों के साथ कैसा विहेव करेंगे। रणबीर कपूर ने बताया है की वो अपने बच्चों से क्या बुलवाना चाहते हैं.

दिखाएंगे ये वाली फ़िल्में-
रणबीर कपूर अपने होने वाले बेबी के लिए बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है की वो अपने बच्चे से पापा बुलवाना पसंद करेंगे। डैडी और बाकी शब्द वो नहीं बुलाने को कहेंगे। इसके अलावा रणबीर ने कहा की मैं अपने फ़िल्में बच्चों को साथ बिठाकर दिखाऊंगा। खासकर वो फ़िल्में जो फ्लॉप हुई हैं. मेरे रोल में ऐसा कुछ नहीं है जिसे दिखाने से मैं शर्माऊँ इसलिए मैं ऐसा करने वाला हूँ.

बताऊंगा फेलियर-
रणबीर ने कहा की मुझे इस नए रिश्ते से और खुद से बहुत अधिक उम्मीद है. मैं अपने बच्चों से अपना फेलियर कभी नहीं छिपाऊँगा। मैं हमेशा ही ये बात बता दूंगा की मैं कहाँ फेल हुआ. मैं अपने साथ बच्चों को फिल्म दिखाऊंगा और चाहूँगा की वो बताएं की कौन सी फिल्म उन्हें अच्छी लगी और कौन सी फिल्म उन्हें खराब लगी. रणबीर इस रिश्ते को लेकर बहुत अधिक उत्साहित हैं और कई मौकों पर रिश्तों को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं.

pic-social media

दोनों हैं व्यस्त-
आपको बता दें की आलिया और रणबीर दोनों ही अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर व्यस्त हैं. आलिया अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कर रही हैं वही रणबीर आजकल मनाली में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका हैं. दोनों जल्द से जल्द अपने प्रोजेक्ट्स पूरा करना चाहते हैं. आलिया प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में काम कर रही हैं और इसके बाद वो आराम करने के मूड में हैं.

pic-social media

ब्रह्मास्त्र को लेकर उत्साहित-
जाहिर है रणबीर और आलिया अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बहुत अधिक उत्साहित हैं. इस फिल्म में उनके साथ अकिताभ बच्चन और नागार्जुन भी हैं. इस फिल्म का निर्माण लम्बे समय से हो रहा था. शादी के बाद आलिया और रणबीर की यह पहली फिल्म होगी। फिल्म को अयान मुखर्जी ने बनाया है. आपको बता दें की रणबीर कपूर लम्बे समय से परदे से बाहर हैं. आखिर बार साल 2018 में उनकी फिल्म संजू परदे पर आई थी इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई है.

pic-social media
Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here