Saturday, May 23, 2026

लेडी लव दीपिका के साथ रणवीर ने शेयर की प्राइवेट तस्वीरें, फैंस ने देखकर कहा-‘WOW’

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आए दिन अपनी किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं. रणवीर सिंह आजकल दीपिका के साथ छुट्टियां मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. रणवीर और दीपिका के दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. इस मौके पर रणवीर ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं.

दिखाया रोमांटिक अंदाज-
रणवीर ने अपना 37वां जन्मदिन अपनी लेडी लव दीपिका के साथ मनाया। एक दूसरे के गले में बाहें डालकर रणवीर और दीपिका ने कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. रणवीर और दीपिका लम्बे समय से वेकेशन पर नहीं गए थे. इन तस्वीरें में कभी रणवीर और दीपिका साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं तो कहीं कुछ और एक्टिविटी करते हुए. दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

pic-ranvir singh social media
pic-ranvir singh social media
pic-ranvir singh social media
pic-ranvir singh social media
pic-ranvir singh social media

बनेंगे शाहरुख़ के पड़ोसी-
इसी बीच रणवीर और दीपिका द्वारा एक महंगा घर खरीदने की खबर भी आई है. बताया जा रहा है की यह घर शाहरुख़ और सलमान के घर के ठीक पास स्थित है. यह घर सागर रेशम रेजडेंशियल टावर पर स्थित है जो मुंबई की सबसे शानदार जगहों में से एक है. इस घर से समुन्द्र का शानदार नजारा दिखाई देने वाला है. इसकी कीमत लगभग 119 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह अपार्टमेंट अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और जल्द ही बन जाएगा जिसके बाद रणवीर और दीपिका इसमें शिफ्ट होने वाले हैं.

बॉलीवुड के सबसे पॉवरफुल कपल-
हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉवरफुल कपल चुने गए हैं. रणवीर और दीपिका हर एक डायरेक्टर की पहली पसंद बने हुए हैं. इन दोनों के एक साथ कास्ट करने के लिए कई सारे डायरेक्टर्स तैयार हैं. हालाँकि आजकल दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं.

pic- social media

एक साथ की कई फ़िल्में-
आपको बता दें की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक साथ कई सारी फ़िल्में की हैं. ये सभी फ़िल्में हिट रही. बात चाहे बाजीराव मस्तानी की हो या फिर पद्मावत की इन दोनों की फिल्म सुपर हिट रही. इसके अलावा दोनों ने साथ में रामलीला फिल्म भी थी जो काफी हिट रही. रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के सबसे खूसबूरत कपल्स में से एक गिने जाते हैं. आए दिन दोनों अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
आपको बता दें की हाल ह में नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह बियर ग्रिल्स के दिखाई दिए थे.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here