सोशल मीडिया के इस दौर में भारतीय इतिहास से जुड़ी हर जानकारी आपको चुटकियों में मिल जाती है। इससे जुड़ी तमाम तस्वीरें भी आपको आसानी से मिल जाती होंगी। लेकिन आज हम आपके लिए इतिहास के पन्नों से कुछ ऐसी तस्वीरें ढूढकर लाए हैं जिनको शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। इनको देखकर आपको भारतीय इतिहास से जुड़ी तमाम जानकारियां प्राप्त होंगी

यह तस्वीर है महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की। इस तस्वीर को उस वक्त क्लिक किया गया था जब अंग्रेज आज़ाद का पीछा कर रहे थे तभी उन्होंने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। इस तस्वीर में चंद्रशेखर आजाद का पार्थिव शरीर जमीन पर रखा हुआ है।

इस तस्वीर में दिख रहे ये दो शख्स कोई और नहीं बल्कि अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर के बेटे हैं। बाएं में जवान बख्त हैं और दाएं में मिर्ज़ा शाह अब्बास।

पुराने ज़माने में सतलुज नदी को पार करने के लिए स्थानीय निवासी बैलों की खाल का उपयोग करते थे। इनमें वे मुंह से हवा भरकर उनका प्रयोग नाव की तरह करते थे।

इतिहासकारों के मुताबिक, 19वीं सदी में कलकत्ता (अब कोलकाता ) में घोड़ा गाड़ी के अलावा लोग जेब्रा गाड़ी का भी इस्तेमाल किया करते थे। इससे जुड़ी यह तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है।

यह तस्वीर दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास की है। किसी ज़माने में इंडिया गेट के आस-पास इस तरह से खाली ज़मीन पड़ी रहती थी। लेकिन आज वहां पैर रखने की जगह नहीं है। और अब दुनिया की सबसे महंगी जमीनों में शुमार है

मशहूर शायर मिर्ज़ा गालिब की एकमात्र तस्वीर। उनका जन्म 1797 में आगरा में हुआ था। लेकिन दिल्ली से उनका ताउम्र वास्ता रहा है। आज भी दिल्ली में उनकी हवेली है। उनकी गली को उनके नाम से जाना जाता है।

सितंबर 1948 को भारतीय सेना द्वारा चलाए गए गुप्त ऑपरेशन पोलो के तहत हैदराबाद के निजाम को अपदस्त कर दिया गया था और हैदराबाद को भारत में शामिल कर लिया गया था। यह तस्वीर भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की है, जब वे हैदराबाद के निजाम से मिलने के लिए पहुंचे थे। उस वक्त ऑपरेशन पोलो खत्म हो चुका था।

मद्रास विश्वविद्यालय की यह तस्वीर जिसमें एक छात्र की चोटी को दीवार पर लगी खूंटी से बांधकर रखा गया है। पुराने ज़माने में छात्रों को पढ़ते-पढ़ते नींद न आ जए इसलिए उनकी चोटी को खूूंटी से बांध दिया जाता था। हालांकि यह तरीका कितना कारगर था ये वही बता सकते है

टेस्टट्यूब की तकनीक से सबसे पहले इस बच्चे ने जन्म लिया था। इस बच्चे का नाम लुईस था।. तब के अखबार में छपी बच्चे की तस्वीर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दुर्लभ तस्वीर। इस तस्वीर में ज़मीन पर बापू की पत्नी कस्तूरबा गांधी का पार्थिव शव रखा हुआ है। पास में ही जमीन पर बापू बैठे दिखाई दे रहे है

अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह ज़फर की आखिरी तस्वीर। बताया जाता है कि इस तस्वीर को उनके अंतिम दिनों में लिया गया था जब वे बर्मा के लिए रवाना हो रहे थे। तस्वीर में बादशाह असहाय अवस्था में दिख रहे है। आखिरी मुगल बादशाह अच्छे शायर भी थे।

इस तस्वीर में दिख रहा यह शख्स कोई और नहीं बल्कि वह व्यक्ति है जो हिरोशिमा और नागासाकी में हुए परमाणु हमले में अकेला सुरक्षित बच गया था।

पहला व्यक्ति जिसकी तस्वीर फिल्म रिकॉर्ड करने वाले कैमरे में कैद की गई थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच लड़ी गई 1971 की जंग के बाद जब पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के आगे आत्मसमर्पण किया था। उस वक्त इस तस्वीर को क्ल्कि किया गया था।

इस्लामिक देश की यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि पूरी तरह से इस्लामिक देश बनने से पहले महिलाओं के पास ज्यादा अधिकार थे। अब के मुकाबले वे तब अपनी मर्जी से कपडे पहन सकती थी

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु रुस के सबवे में अपनी पुत्री इंदिरा गांधी के साथ। बाद में इंदिरा गाँधी भी देश की प्रधानमंत्री बनी। नेहरू अक्सर इंदिरा गाँधी को अपने साथ यात्राओं पर ले जाया करते थे।

यह तस्वीर उस वक्त ली गई थी जब सर स्टैफोर्ड क्रिप्स भारत आए थे। उस वक्त गांधी जी ने उनसे मुलाकात की थी। तस्वीर में महात्मा गाँधी मुस्कुराते हुए दिख रहे है।

सुप्रसिद्ध लेखक रवींद्रनाथ टैगोर और महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन की दुर्लभ तस्वीर। दोनों अपनी सदी की महानतम हस्तियों में शामिल है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर अपनी पत्नी सबिता अंबेडकर के साथ।

15 अगस्त 1947 की वह ऐतिहासिक तस्वीर जब लाल किले से अंग्रेजों के झंडे को उतरवाकर भारत का तिरंगा लहराया गया था। भारत के लिए ये सबसे ऐतिहासिक दिन था। इस दिन दिल्ली में लाखो की भीड़ जुटी थी।
Best
This pictures is historical indian pictures