Friday, January 24, 2025

अमिताभ की Ex गर्लफ्रैंड ने जब ऐश्वर्या को पत्र लिखकर बताई थी दिल की बात, दोनों के रिश्ते..

हिंदी सिनेमा की नामचीन अदाकार रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से पूरे हिंदुस्तान का दिल जीता है। यही वजह है कि अभिनेत्री अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने एक पुराने खत को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से रेखा और ऐश्वर्या बच्चन के रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई यूजर्स दोनों को एक-दूसरे का जानी-दुश्मन बता रहे हैं जबकि कुछ उन्हें एक-दूसरे का करीबी बता रहे हैं। इस सबमें रेखा और ऐश्वर्या के रिश्ते की सच्चाई क्या है यह हम आपको बताएंगे।

rekha and aishwarya

रेखा ने लिखा था ऐश्वर्या के नाम पत्र

बता दें, रेखा और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मां-बेटी का रिश्ता है। इस बात की तस्दीक रेखा का एक्ट्रेस के नाम लिखा पत्र करता है। दरअसल, साल 2017 में ऐश्वर्या ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे किए थे। उनका यह सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। सभी ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बधाई दी थी। वहीं, रेखा ने भी अमिताभ बच्चन की बहू यानी अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी थीं।

उन्होंने पत्र में ऐश्वर्या की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा था कि उनके ऐसी महिला उस नदी की तरह होती है जो बिना किसी बनावट के आगे बढ़ना चाहती है। वह अपनी मंजिल को बिना अपनी पहचान खोए पा लेती है। रेखा ने ऐश्वर्या के नाम लिखी इस चिट्ठी में बहुत सी बातों का जिक्र किया था। उन्होंने एक्ट्रेस के पारिवारिक रिश्तों से लेकर सामाजिक संबंधों तक सभी की चर्चा की थी।

रेखा ने लिखा था कि, ऐश्वर्या का व्यवहार कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका लोगों के साथ शालीनता से पेश आना अपने आप में एक मधुर एहसास है।

rekha and aishwarya

रेखा ने खुद को बताया था ‘मां’

इस चिट्ठी में रेखा ने ऐश्वर्या के सभी किरदारों को अपना चहीता बताया था। उन्होंने कहा था कि आराध्या की मां का किरदार उनके दिल के करीब है। इसलिए वे हमेशा उनकी सलामती की ईश्वर से दुआ करती हैं। एक्ट्रेस ने इस पत्र के अंत में अपने मन की बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि, ‘बहुत सारा प्‍यार, जीते रहो, रेखा मां।’

rekha and amitabh

रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी

गौरतलब है, रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। एक ज़माने में दोनों की एक-दूसरे के प्रति दीवानगी सुर्खियों में छाई रहती थी। दोनों की पहली मुलाकात 1976 में रिलीज़ हुई फिल्म दो अंजाने के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरु हुई थी। कहा जाता है कि अमिताभ उस वक्त शादीशुदा थे इस वजह से कुछ महीनों बाद उन्होंने रेखा से रिश्ता खत्म कर लिया था। यही वजह थी कि रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here