Saturday, January 18, 2025

कही आपसे तो नहीं हो रही ये 8 गलतियाँ, जल्द सुधार ले नहीं तो दूर जा सकती है आपकी पार्टनर

अक्सर आपने लोगों को शिकायत करते देखा होगा कि उनकी रिलेशनशिप ज्यादा दिनों तक नहीं चलती है। कुछ ही महीनों में दोनों प्रेमियों के बीच दूरी आ जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे की वजह क्या होती है?

कहते हैं कुछ रिश्तों की उम्र ही छोटी होती है। लेकिन कई बार रिश्ते हमारी गलतियों की वजह से भी खराब होते हैं जिनका खामियाज़ा हमें एक-दूसरे से अलग होकर देना पड़ता है। वैसे तो जब दो पार्टनर एक-दूसरे से दूरियां बना लेते हैं तो दोनों एक-दूसरे को ही ब्लेम करते रहते हैं लेकिन कई बार इन परिस्थितियों के कई कारण होते हैं।

मनो विज्ञान कहता है कि किसी भी रिलेशनशिप के खत्म होने की वजह ज्यादातर पुरुषों की वो आदते हैं बनती हैं जिनसे महिलाएं नफरत करती हैं। आज हम आपको पुरुषों की उन आदतों के विषय में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से अच्छे से अच्छा रिलेशनशिप कुछ ही महीनों में टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।

झूठ

महिलाओं को उन लड़कों से सख्त नफरत होती है जो छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते हैं। यदि आप भी अपनी पार्टनर से झूठ बोलते हैं तो जल्द ही इस आदत को बदल डालें। इससे रिश्ते में अविश्वास की स्थिति पैदा होती है जो कि रिलेशनशिप के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

सेलफिशनेस

कई बार लड़के अपनी पार्टनर पर ध्यान नहीं देते हैं। वे अपनी बन्दी के विषय में सोंचना बंद कर देते हैं। ऐसे में लड़कियों की नाराज़गी बढ़ने लगती है। दरअसल, हर लड़की की इच्छा होती है कि उसका पार्टनर हर वक्त उसके बारे में सोंचे, उसके बारे में बात करे। हालांकि, जब लड़के ऐसा नहीं करते हैं तो लड़कियां उस रिलेशनशिप से आगे बढ़ने की कोशिश करने लगती हैं।

हाइजीन

ज्यादातर लड़के गंदगी में रहने से परहेज़ नहीं करते हैं। उन्हें गंदगी से अधिक आलस प्यारा होता है। कई बार यही गंदगी उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनती हैं। लड़कियों को लड़कों की ये आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है जिसकी वजह से वे कुछ ही दिनों में उनसे दूरी बनाने लेती हैं।

फ्लर्ट करना

कुछ लड़कों की आदत होती है कि वे हर लड़की के साथ फ्लर्ट करने लगते हैं। ऐसे लड़कों को उनकी पार्टनर एक समय के बाद सीरीयसली लेना बंद कर देती हैं। उनकी ये आदत लड़कियों को नहीं पसंद आती हैं। इसकी वजह से दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here