Friday, April 17, 2026

भारत में है दुनिया का सबसे अमीर गांव, हर व्यक्ति के खाते में हैं 15 लाख, गांव में हैं 17 बैंक

आपने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में तो कई बार पढ़ा और सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी ऐसे गांव के बारे में सुना है जो सबसे अधिक अमीर हो. शायद नहीं सुना होगा। इस दुनिया में कई कहानियां हैं जिन्हें हम नहीं सुन पाते और बहुत सारी चीजें हैं जिनके बारे में हम जान नहीं पाते और ऐसा ही एक बात है एक गांव की जिसे दुनिया का सबसे अमीर गांव कहा जाता है. यह गांव इतना अमीर है की इस गांव के हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख जमा हैं. सबसे बड़ी बात की यह गांव भारत में है.

बैंकों में हैं पांच हजार करोड़ रुपये-

यह गांव गुजरात के कच्छ में स्थित है और इस गांव का नाम मदपार है. मदपार नाम के इस गांव में लगभग 7600 घर हैं जिनमें काफी संख्या में लोग रहते हैं. यह गांव दुनिया का सबसे अमीर गांव कहा जाता है. इस गांव में 17 बैंक हैं और सभी गांव वालों के कुल पांच हजार करोड़ इस गांव के बैंकों .हैरान करने वाली बात है न. सोचिए एक ही गांव के लोगों के पास पांच हजार करोड़ रूपये। इतने तो किसी शहर के मिलाकर नहीं होते हैं. अब और ख़ास बात सुनिए की इस गांव में सभी मकान पक्के हैं और हर ग्रामीण के खाते में कम से कम 15 लाख रुपये तो जमा ही हैं.

 

विदेश में रहते हैं अधिकतर लोग-

इस गांव की अमीरी का कारण है की यहाँ के लगभग लोग भारत नहीं बल्कि विदेश में रहते हैं. गांव में लगभग 65 प्रतिशत लोग एनआरआई हैं और बाहर रहकर पैसा कमाते हैं. वही से ये लोग पैसा भेजते हैं. कई लोग बाहर जाकर पैसा कमा लाते हैं और फिर यहाँ आकर कोई न कोई धंधा करने लगते हैं जिससे अन्य लोगों को भी रोजगार मिलता है. यह गांव अपने आप में वाकई अद्भुत है.

लंदन से ख़ास जुड़ाव-

इस गांव के अधिकतर लोग लंदन में रहते हैं. लंदन में इस गांव के रहने वाले लोगों की संख्या बहुत अधिक है. इस कारण से लंदन में साल 1968 में लंदन में मदपार विलेज एसोसिएशन की स्थापना की गई थी. इसका कारण था की मदपार विलेज एसोसिएशन के माध्यम से इस गांव के लोग आपस में एक दूसरे से मिल सकें और आपसी प्यार बना रहे.

 

झील और अस्पताल भी-

अब जब यहाँ पर इतने अधिक पैसे हैं तो जाहिर भी सुविधाएँ भी वैसी ही होंगी। इस गांव में अस्पताल के साथ-साथ झील भी मौजूद है और बढ़िया सा स्कूल भी है. इसके अलावा पार्क, मंदिर और गौशाला भी है.

यह गांव अपने आप में बहुत खास है और दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Ambresh Dwivedi
Ambresh Dwivedi
Writer, news personality
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here