Saturday, April 18, 2026

Agnipath Scheme: अग्निपथ पर अभिनेत्री रवीना टंडन ने लिखा कुछ ऐसा कि RLD प्रमुख जयंत चौधरी बोले – आप मस्त रहो, क्यों टेंशन लेती हो

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना के द्वारा तीनों सेनाओं में भर्ती की घोषणा के बाद केंद्र सरकार  के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहै है. इसे लेकर न सिर्फ छात्र सड़कों पर है बल्कि राजनीतिक लोग भी उतर आये है ।  मामला पूरी तरह कर राजनीतिक हो चुका है और बयानबाजी शुरू हो गयी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने इस मामले में अग्निपथ योजना को लेकर हाल ही में एक ट्वीट किया. रवीना के इस ट्वीट के बाद RLD प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने एक्ट्रेस को टेंशन न लेने की नसीहत दे डाली ।

मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया जिसमे कुछ लोग अग्निपथ योजना का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं.अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रदर्शन करते हुए 23 साल के अभ्यर्थी.  असल मे शेयर की गयी वीडियो में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करते दिख रहे व्यक्ति उम्र में 23 साल से ज्यादा के दिख रहे हैं. जिसके बाद रवीना के ट्वीट पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने रिएक्ट किया.

साभार -twitter

RLD प्रमुख व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने अभिनेत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘आप मस्त रहो, क्यों टेंशन लेती हो!’  बता दे कि जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी भी केंद्र सरकार की सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में है. वे लगातार विभिन्न माध्यमो से विरोध प्रकट करते हुए सेंट्रल गवर्नमेंट से इसे वापस लेने की अपील कर रहे है. 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से ही देशभर में युवा विरोध कर रहे है । साथ ही धरने प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे. बिहार में कई जगह हालात ज्यादा बिगड़ गए। इन प्रदर्शनों को देखते हुए बिहार के 15 जिलों में इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गयी । बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं. वहीं रेलवे सूत्रों की माने तो , अब तक रेलवे की संपत्ति को इन प्रदर्शन से हुए नुकसान की कीमत 500 करोड़ रुपये से  ज्यादा है. 

The Popular Indian
The Popular Indian
"Popular Indian" is a mission driven community which draws attention on the face & stories ignored by media.
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here